ड्रोन, ड्रामा और दहशत: Asim Munir का Punjab Plan फिर फेल!

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

पाकिस्तान एक बार फिर अपनी पुरानी आदतों पर लौटता दिख रहा है। इस बार निशाने पर है भारत का सीमावर्ती राज्य पंजाब
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक सख्त और साफ बयान में कहा है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और ISI मिलकर पंजाब को डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रहे हैं

“Pakistan is waging a proxy war in Punjab using drones to send weapons,” – DGP Gaurav Yadav

Drone से हथियार, Border के उस पार से साजिश

डीजीपी के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब सीधी जंग नहीं, बल्कि ड्रोन और आतंक के जरिए हमला किया जा रहा है।

  • लगातार ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजा जा रहा है
  • ISI समर्थित नेटवर्क पंजाब के युवाओं को गुमराह करने की कोशिश में
  • Border belt को अस्थिर करने की साजिश

साफ है — यह कोई स्मगलिंग नहीं, बल्कि सोची-समझी Proxy War Strategy है।

Punjab Police का कड़ा जवाब

जहां पाकिस्तान साजिश रच रहा है, वहीं Punjab Police पूरी मजबूती से जवाब दे रही है

  • ड्रोन मूवमेंट पर हाई-टेक सर्विलांस
  • कई हथियारों की खेप जब्त
  • आतंकी मॉड्यूल्स का पर्दाफाश
  • Border districts में security grid और मजबूत

पंजाब पुलिस का संदेश साफ है- “Punjab is alert, Punjab is ready.”

Asim Munir का “Fail Fast” Model

एक तरफ पाकिस्तान अपने देश में आटा, बिजली और डॉलर ढूंढ रहा है, दूसरी तरफ असीम मुनीर ड्रोन उड़ाकर सोच रहे हैं कि पंजाब में आग लगा देंगे।

हकीकत ये है कि ड्रोन आते हैं, हथियार पकड़े जाते हैं, और प्लान वहीं क्रैश हो जाता है। Proxy war की यह स्क्रिप्ट अब Old Pakistan, Same Story बन चुकी है।

Bigger Picture: National Security Alert

सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि यह सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रहेगा। Pakistan की strategy long-term instability create करने की है, लेकिन भारत की internal security machinery पूरी तरह तैयार है। यह मामला सिर्फ law & order का नहीं, बल्कि National Security का है।

बंगाल में वोट नहीं, डर पड़ता है! Amit Shah का बड़ा वार

Related posts

Leave a Comment