
चक्रवात से तबाह Sri Lanka को राहत देने के नाम पर पाकिस्तान ने जो “humanitarian aid” भेजी, उसने उसकी पोल दुनिया के सामने खोल दी। राहत सामग्री की तस्वीरों ने साफ कर दिया कि इस बार भी पाकिस्तान ने अपने “दोस्त” देश के साथ घोर धोखा किया है — एक्सपायरी फूड आइटम भेजकर!
मानवीय सहायता या मज़ाक? तस्वीरों ने खोली पोल
कोलंबो में पाकिस्तानी हाई कमीशन ने जब राहत सामग्री की तस्वीरें जारी कीं, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत पकड़ लिया कि — पानी की बोतलें, दूध के पैकेट और बिस्कुट सबकी एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 की है!
यूजर्स ने X पर पाकिस्तान को बेरहमी से ट्रोल करते हुए लिखा— “10 परिवारों को भी ये राहत नहीं मिलेगी… और ऊपर से expired!”
एक ने तो लिखा- “भूकंप में हिंदू बहुल देश को बीफ और अब श्रीलंका को expired food भेजना— यही पाकिस्तान की औकात है।”
Lanka सरकार भड़की, पाकिस्तान को झाड़ लगाई
श्रीलंका के आपदा प्रबंधन विभाग और विदेश मंत्रालय ने राहत सामग्री देखकर गंभीर चिंता जताई और पाकिस्तान को official +unofficial दोनों तरीकों से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
पाकिस्तान की इस हरकत ने Colombo में कूटनीतिक शर्मिंदगी खड़ी कर दी है।
ये पहली बार नहीं—Turkey को भी किया था धोखा
2023 में तुर्की में आए भीषण भूकंप के दौरान पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री वापस तुर्की भेज दी थी जो पहले पाकिस्तान में बाढ़ के दौरान मिली थी।
अब श्रीलंका को expired सामान भेजकर पाकिस्तान ने अपनी फजीहत खुद करा ली।

India ने फैक्ट्स के साथ एक्सपोज़ कर दिया
पाकिस्तानी मीडिया ने अफवाह उड़ाई कि “India ने श्रीलंका के लिए पाकिस्तान की relief flight को अपने airspace से गुजरने नहीं दिया।”
लेकिन भारतीय अधिकारियों ने सच्चाई सामने रख दी पाकिस्तान ने 1 PM पर अनुमति मांगी, India ने मानवीय आधार पर 5:30 PM तक मंजूरी दे दी। मतलब 4 घंटे में approval!
भारत ने साफ किया सभी प्रक्रियाएं international norms से होती हैं। कोई political angle नहीं था, Pakistani मीडिया हमेशा की तरह दुष्प्रचार फैला रहा है।
यह बयान पाकिस्तान की झूठी कहानी को पूरी तरह खत्म करता है।
Sri Lanka संकट में, Pakistan शर्मिंदा
श्रीलंका फिलहाल चक्रवात और बाढ़ से जूझ रहा है, 390 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे वक्त में पाकिस्तान की इस “shameful aid” ने Colombo को और नाराज़ कर दिया है।
Winter Session का पहला दिन गरमा गया—SIR पर विपक्ष का वॉकआउट!
