
इस वक्त पाकिस्तान सिर्फ आर्थिक संकट से नहीं जूझ रहा… बल्कि पूरे सिस्टम के ढहने के कगार पर खड़ा है। पेट्रोल पंप सूख चुके हैं, खजाना खाली है और सरकार अब ‘बचाने’ की नहीं बल्कि ‘समेटने’ की रणनीति पर आ गई है।
सवाल ये नहीं है कि पाकिस्तान मुश्किल में है… सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान अब बच पाएगा भी या नहीं?
जब एक देश अपने लोगों से कहे—“सिर्फ 4 दिन काम करो, बाकी दिन घर बैठो”… तो समझ लीजिए, मामला सिर्फ मंदी का नहीं… पूरी अर्थव्यवस्था ICU में है।
तेल खत्म, अब सिर्फ 11 दिन का सहारा
पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी अब खुलकर सामने आ चुकी है—तेल। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के पास अब सिर्फ 11 दिनों का स्ट्रैटेजिक ऑयल रिजर्व बचा है।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव और बढ़ती कीमतों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। विदेशी मुद्रा भंडार इतना गिर चुका है कि नया तेल खरीदना अब लगभग असंभव हो गया है।
एनर्जी एक्सपर्ट अमित मित्तल कहते हैं— “जब कोई देश अपने ऊर्जा भंडार को 15 दिन से नीचे गिरने देता है, तो वो सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा संकट में होता है।”
पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा, जनता बेहाल
लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों में 40% पेट्रोल पंप सूख चुके हैं। लोग घंटों लाइन में खड़े हैं… और फिर भी खाली हाथ लौट रहे हैं।पिछले 10 दिनों में पेट्रोल की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। यह सिर्फ महंगाई नहीं—आम आदमी की जिंदगी पर सीधा हमला है।
बिजली बचाने के लिए ‘4 दिन काम’ का फैसला
सरकार ने अब ‘डैमेज कंट्रोल मोड’ ऑन कर दिया है। ऊर्जा बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन काम का प्रस्ताव लागू किया जा रहा है। स्कूलों को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया गया है—ताकि ईंधन और बिजली बचाई जा सके।
लेकिन सवाल उठता है क्या ये समाधान है या सिर्फ संकट को टालने की कोशिश?
विदेशी मुद्रा खत्म, IMF भी बेअसर
पाकिस्तान की सबसे बड़ी त्रासदी है—खाली विदेशी मुद्रा भंडार। देश के पास डॉलर नहीं… और बिना डॉलर के तेल नहीं खरीदा जा सकता। IMF की मदद भी अब ‘अस्थायी ऑक्सीजन’ साबित हो रही है। जमीन पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

उद्योग और खेती—दोनों वेंटिलेटर पर
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 18% की गिरावट दर्ज की गई है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं… मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं। वहीं खेती भी संकट में है डीजल की कमी, खाद की कीमतों में 300% बढ़ोतरी। “खेती नहीं, सिर्फ कर्ज उग रहा है।”
सरकार के ‘कटौती प्लान’ से बढ़ी बेचैनी
सरकार ने मंत्रियों और अफसरों के फ्री फ्यूल कोटे में 50% कटौती कर दी है। ये फैसला दिखाता है कि हालात कितने गंभीर हैं…लेकिन इससे जनता में भरोसा नहीं, बल्कि डर बढ़ा है। क्योंकि जब सत्ता खुद कटौती करने लगे…तो जनता समझ जाती है—अब असली संकट शुरू हुआ है।
ग्लोबल असर: क्यों दुनिया भी चिंतित है?
पाकिस्तान का संकट सिर्फ एक देश की समस्या नहीं है। यह पूरे दक्षिण एशिया और वैश्विक बाजार के लिए खतरा बन सकता है। तेल की कीमतों पर असर, क्षेत्रीय अस्थिरता, सुरक्षा जोखिम।
अगर पाकिस्तान आर्थिक रूप से ढहता है, तो इसका असर सीधे अंतरराष्ट्रीय राजनीति और व्यापार पर पड़ेगा।
सिस्टम फेलियर या नीति की हार?
यह संकट अचानक नहीं आया…यह सालों की गलत नीतियों, कर्ज और निर्भरता का परिणाम है। ऊर्जा पर अत्यधिक निर्भरता, कमजोर निर्यात और राजनीतिक अस्थिरता ने मिलकर आज पाकिस्तान को इस मोड़ पर ला खड़ा किया है।
अमित मित्तल के अनुसार— “अगर अगले 30 दिनों में पाकिस्तान ऊर्जा सप्लाई स्थिर नहीं कर पाया, तो यह संकट सामाजिक अराजकता में बदल सकता है।”
11 दिन… और एक बड़ा सवाल
पाकिस्तान के पास अब सिर्फ 11 दिन का तेल बचा है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं… बल्कि पूरे सिस्टम की अंतिम चेतावनी है। क्या सरकार इस संकट से निकल पाएगी? या पाकिस्तान एक ऐसे आर्थिक ब्लैकहोल में गिरने वाला है, जहां से वापसी मुश्किल होगी?
“तेल महंगा, टंकी खाली का डर! Nayara के दाम बढ़ते ही देश में ‘Fuel Panic’
