ठंड में नहाना भूल जाइए! दिल्ली के 28 इलाकों में 2 दिन पानी नहीं

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

राजधानी दिल्ली पहले से ही कड़ाके की ठंड झेल रही है, और अब लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
Delhi Jal Board (DJB) ने जानकारी दी है कि 21 और 22 जनवरी को दिल्ली के करीब 28 इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी।

क्यों बंद रहेगी Water Supply?

जल बोर्ड के मुताबिक, Sonia Vihar Water Treatment Plant और Haiderpur Plant से जुड़ी मेन पाइपलाइनों में repairing और interconnection work किया जाएगा।

इस दौरान infrastructure maintenance और नई पाइपलाइनों को जोड़ने का काम होगा, जिसकी वजह से कई घंटों तक water supply रोकनी पड़ेगी।

कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

Delhi Jal Board की advisory के अनुसार, जिन इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है, उनमें शामिल हैं:

  • पश्चिम विहार
  • मुंडका
  • हिरण कुडना
  • कमरुद्दीन नगर
  • निहाल विहार
  • रणहौला गांव
  • बक्करवाला
  • नांगलोई JJC
  • आर ब्लॉक ज्वालापुरी
  • राजधानी पार्क
  • फ्रेंड्स एन्क्लेव
  • कविता कॉलोनी
  • मोहन गार्डन ग्रुप ऑफ कॉलोनियां
  • विकास नगर
  • उत्तम नगर ग्रुप
  • मटियाला
  • बदुसराय
  • उजवा
  • दौलतपुर
  • हस्तसाल
  • दिचाऊं कला
  • झरोदा गांव
  • मितराऊं गांव
  • गोपाल नगर
  • सैनिक एन्क्लेव
    (कुल 28 इलाके)

DJB की अपील: अभी से भर लीजिए बाल्टियाँ

Delhi Jal Board ने residents से अपील की है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें। पीने के पानी को प्राथमिकता दें। अनावश्यक कामों में पानी की खपत से बचें।

जल बोर्ड ने साफ किया है कि emergency स्थिति में water tanker के लिए local offices या central helpline पर संपर्क किया जा सकता है।

ठंड + Water Cut = Double Trouble

एक तरफ IMD की ठंड और बारिश की चेतावनी, दूसरी तरफ पानी की कटौती— दिल्ली वालों के लिए ये दो दिन “Survival Mode” में गुजर सकते हैं। यहां सवाल सिर्फ पानी का नहीं, बल्कि planning का भी है— क्योंकि दिल्ली में पानी कभी गर्मियों में गायब होता है, तो कभी ठंड में।

Viral Video तूफान! कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव सस्पेंड

Related posts

Leave a Comment