
बिहार की राजनीति फिर से गरमाने लगी है, और जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, सवाल सिर्फ इतना रह गया है — “फिर से नीतीश?”
जहाँ विपक्ष महागठबंधन बनाकर सत्ता का सपना देख रहा है, वहीं नीतीश कुमार NDA की बस फिर से स्टार्ट करते हुए दिख रहे हैं — पुरानी सीट, नया ईंधन और वही भरोसेमंद ड्राइवर। बिहार में नीतीश कुमार को पूरी तरह खारिज कर पाना विपक्ष के लिए अभी भी मिशन इम्पॉसिबल जैसा है। अब सवाल उठता है — क्या नीतीश कुमार फिर से सत्ता में लौट सकते हैं?
अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों और कैसे संभव है, तो हम लाए हैं वो “टॉप 10 राजनीतिक कारण”, जिनसे लगता है कि “नीतीश बाबू की वापसी की स्क्रिप्ट फिर से लिखी जा रही है।”
1. “काम बोलता है” – बिहार की विकास की गाड़ी नीतीश के गियर में ही चलती है
चाहे सड़क हो या स्वास्थ्य, बिजली हो या शिक्षा, नीतीश ने बिहार की तस्वीर कुछ हद तक बदली है।
विपक्ष कहे “घिसे-पिटे”, लेकिन जनता अब भी कहती है – “बेटा, पापा से बेहतर कोई नहीं!”
2. केंद्र से बढ़िया तालमेल – बजट में भी और बटन में भी
एनडीए के साथ रहने से बिहार को दिल्ली से पैसे, योजना और “प्यार” तीनों मिलते हैं।
और प्यार तो वही करता है जो “सत्ता में वापसी” चाहता है।
3. महागठबंधन की ‘महागलती’ – चेहरा कौन? एजेंडा क्या?
महागठबंधन के पास मुद्दे हैं लेकिन मैनेजमेंट नहीं। चेहरा कौन? जवाब में विपक्ष चुप है।
“फेसलेस फाइट में नीतीश ही फेस ऑफ स्टेबिलिटी लगते हैं!”
4. “थके नहीं, घिसे नहीं” – नई पैकिंग में पुराना ब्रांड
विपक्ष भले “थके हुए” कहे, लेकिन नीतीश के इर्द-गिर्द फिर से स्पिन डॉक्टर्स लग चुके हैं।
अब उनकी छवि “लाइट वेट लीडर” नहीं, बल्कि “लास्ट वेटिंग चैंपियन” की है।
5. बूथ लेवल पर NDAlliance का बुलेटproof नेटवर्क
14 टीम, 243 विधानसभा, और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता—ये चुनाव सिर्फ ट्विटर ट्रेंड से नहीं, टायर घिसाने से जीता जाएगा।
और एनडीए की चप्पलें पहले ही घिस चुकी हैं।
6. विकल्पहीनता भी एक विकल्प है
राजनीति में कभी-कभी सबसे बड़ा कारण होता है—“और कौन?”

बिहार में “जो है, वही सही” का सिद्धांत एक बार फिर काम कर सकता है।
7. “सीनियर सिटिजन” कार्ड: अनुभव भी है, संयम भी
जहां बाकी नेता स्टूडेंट पॉलिटिक्स से ऊपर नहीं उठे, वहां नीतीश कुमार ने हर मोड़ पर शासन चलाया है।
“थोड़े स्लो हैं, लेकिन फॉर्मूला पुराना और पक्का है।”
8. डिजिटल, सोशल और ग्राउंड – तीनों मैदान में एक्टिव
नीतीश की टीम अब सोशल मीडिया पर भी “सीरियस” हो चुकी है।
ट्वीट से लेकर टू-व्हीलर रैली तक, सब एक्टिवेशन में है।
9. “225 का सपना” – कार्यकर्ता को काम मिला है, नेता को भाषण
मिशन 225 के नारे से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश सफल दिख रही है।
चुनावों में सपने बेचना भी तो एक स्किल है!
10. नीतीश कुमार: राजनीति के चतुर ‘रिटर्निंग प्लेयर’
एक्सपर्ट भले कहें “नीतीश फिनिशिंग लाइन पर हैं”, लेकिन पब्लिक कहती है—“ये बंदा बार-बार लॉगइन कर सकता है।”
नीतीश की वापसी, गणित + मैनेजमेंट = संभावित मैजिक
बिहार चुनाव 2025 के सीन में “नीतीश फिर से” का नारा मज़ाक लग सकता है, लेकिन पोलिटिकल लॉजिक और विपक्ष की उथल-पुथल को देखें तो ये वापसी दूर की कौड़ी नहीं लगती।
“225 सीटें फिर से नीतीश” की एनडीए रणनीति में दिखी जमीनी पकड़
