
जहाँ दुनिया Indo-Pak तनाव की बात करती है, वहीं इस बार सुर्खियों में है एक निजी संघर्ष, जो अब पब्लिक ड्रामा बन चुका है। कराची की Nikita Nagdev ने सोशल मीडिया पर सीधा PM Narendra Modi को टैग करते हुए इंसाफ की मांग कर डाली है।
कहानी में ट्विस्ट?
उनके भारतीय मूल के पति Vikram Nagdev पर आरोप है कि शादी के बाद उन्हें Attari Border पर छोड़कर खुद भारत में दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं।
2020 की शादी, 2025 की बर्बादी?
Nikita बताती हैं कि 26 जनवरी 2020 को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई। माहौल था shaadi vibes, पर honeymoon phase जल्दी ही horror mode में बदल गया।
शादी के ठीक एक महीने बाद जब पति ने उन्हें इंडिया लाया, वहीँ 26 फरवरी 2020 से सब बिगड़ने लगा।
“वीज़ा समस्या” या “प्यार की समस्या”?
Nikita के अनुसार 9 जुलाई 2020 को Vikram ने उन्हें यह कहकर Attari Border पहुँचा दिया— “वीज़ा समस्या आ गई है, वापस जाओ।” और फिर पाकिस्तान भेज दिया।
लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब उन्हें पता चला कि Vikram अब दिल्ली में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।
कहें तो– “पहली शादी पाकिस्तान में, दूसरी दिल्ली में… भाई साहब Indo-Pak रिश्तों में personal contribution दे रहे हैं क्या?”
अफेयर, ससुराल और लॉकडाउन की कहानी
Nikita का दावा है कि Vikram का उनके ही एक रिश्तेदार से अफेयर था। ससुर का कथित जवाब और भी फिल्मी— “लड़कों के तो अफेयर होते ही हैं।”

Lockdown में उन्हें पाकिस्तान लौटने को मजबूर किया गया और उसके बाद पति ने रिश्ता खत्म कर लिया।
मामला पहुँचा काउंसिल, नोटिस, सुनवाई… लेकिन समाधान नहीं
यह केस Sindhi Panch Mediation & Legal Council Center तक गया, जहाँ Vikram और उनकी कथित मंगेतर को नोटिस भेजे गए। मध्यस्थता असफल रही।
30 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों भारतीय नागरिक नहीं, इसलिए यह पाकिस्तानी अधिकार क्षेत्र का मामला है। सुझाव — Vikram को पाकिस्तान भेजा जाए। इंदौर सोशल पंचायत ने भी पहले यही राय दी थी।
Nikita की भावुक अपील
वह कहती हैं — “अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो कई औरतों का भरोसा टूट जाएगा।”
उन्होंने सरकार और जनता से समर्थन माँगा है।
अब नज़रें भारत सरकार पर
क्या Vikram पर कार्रवाई होगी?
क्या भारत सरकार हस्तक्षेप करेगी? या यह केस Indo-Pak पारिवारिक ड्रामा बनकर रह जाएगा?
IndiGo Flight में Unexpected Drama: कबूतर ने मचाई ‘In-Flight Aandhi’
