बहराइच के मुस्लिम युवकों ने कहा – मियां, अब तो विकास दिखता है

अजमल शाह
अजमल शाह

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिलचस्प और सोशल मीडिया-हिट खबर सामने आई है। यहां के कई मुस्लिम युवकों ने खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है।

जी हाँ, वो CM जिनपर अक्सर मुसलमानों को लेकर सख्ती के आरोप लगते हैं — अब वही “सबसे प्यारे CM” कहे जा रहे हैं।

मकसूद अंसारी, दाऊद अंसारी, अयान अंसारी, आतिफ़ खान, अल्तमश हुसैन, रशीद रिज़वी, शेबू खान, अंज़फ अंसारी, सल्लू मलिक, असद मलिक, सर्वत नवाज़, नईम मिर्ज़ा, आदिल अंसारी, तारिक खान, आलम अंसारी और सगीर अंसारी जैसे 16 मुस्लिम युवाओं ने एक स्वर में कहा — योगी आदित्यनाथ हमारे सबसे प्यारे CM हैं।

“सड़क, सुरक्षा और सम्मान – तीनों मिले”

इन युवाओं का कहना है कि यूपी में अब जो विकास हुआ है, वो सिर्फ एक धर्म के लिए नहीं, सबके लिए है।

“पहले डर लगता था बाहर निकलने में, अब काम है, रोजगार है, शांति है।”
आदिल अंसारी

“हमने सड़कें बनते देखीं, मोहल्ले में CCTV लगे, और सबसे बड़ी बात — अब ठेके पर नाम पूछकर काम नहीं रोका जाता।”
अल्तमश हुसैन

“विकास सबके लिए, भेदभाव किसी के लिए नहीं”

शेबू खान और असद मलिक ने कहा कि सरकारी योजनाओं में अब सिर्फ नाम नहीं, आवेदन और मेहनत देखी जाती है।
रशीद रिज़वी और सल्लू मलिक ने बताया कि रोजगार मेले में उन्हें बराबरी का मौका मिला।

“पहले लगता था, हम अलग ट्रीट किए जाते हैं, अब लगता है यूपी सरकार हमें भी अपना मानती है।”
नईम मिर्जा

“अब वोट सोचकर देंगे, सिर्फ़ डर फैलाने वालों को नहीं”

मकसूद अंसारी कहते हैं कि पहले कुछ नेता सिर्फ “हमें डरा कर वोट लेते थे”, लेकिन अब समझ आ गया है कि डर में नहीं, विकास में दम है।

तारिक खान और अंज़फ अंसारी ने कहा कि जो CM काम करता है, वही “सबसे प्यारा” बनता है — चाहे वो भगवा पहने या सफेद टोपी।

“सेक्युलर टोली हलकान”

इस खबर के बाद कई “सेक्युलर टाइप” नेताओं और एक्टिविस्ट्स को तेज बुखार आ गया। किसी ने कहा – “ये स्टंट है”, किसी ने कहा – “डर में बोल रहे हैं”,
लेकिन दाऊद अंसारी और आलम अंसारी ने जवाब दिया:

“डर से नहीं, दिल से बोल रहे हैं – अब कानून का राज है, और हम उसका हिस्सा हैं!”

“DM ऑफिस जाना आसान हुआ”

सर्वत नवाज और सगीर अंसारी ने कहा कि पहले अफसरों से मिलने के लिए जान-पहचान चाहिए होती थी। अब आवेदन दो, ऑनलाइन फॉर्म भरो, और काम हो जाता है।

“सिर्फ नाम से पहचान नहीं होती, अब तो पहचान काम से होती है।”

जब काम दिखता है, तब नाम मायने नहीं रखता

उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है या नहीं, ये बहस का मुद्दा हो सकता है। लेकिन अगर बहराइच के 16 मुस्लिम युवा एक स्वर में CM की तारीफ करें, तो ये सिर्फ राजनीतिक बदलाव नहीं, सोच का परिवर्तन भी है।

और जैसा आतिफ़ खान ने कहा:

“हमने राजनीति नहीं, काम को देखा। और जहां काम दिखेगा, वहीं वोट जाएगा।”

बहराइच में अब नारों से नहीं, नतीजों से राजनीति तय होती है!

वोट काटे, DM नहीं हटाए, और अब मेल की रसीद भी है — बोले अखिलेश

Related posts

Leave a Comment