
मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा में मध्य प्रदेश निवासी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पत्नी सोनम रघुवंशी को इस खौफनाक हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है। अब मेघालय पुलिस सोनम को शिलांग ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जा रही है।
यूपी में भूखंड घोटाला से लेकर बहू की डकैती तक, आज की 10 बड़ी खबरें
गिरफ्तारी की कड़ी: गाजीपुर से शिलांग तक ट्रांजिट रूट
9 जून की सुबह सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उसे पटना के फुलवारी शरीफ थाने लाया गया और वहां से कोलकाता, फिर गुवाहाटी होते हुए शिलांग ले जाया जा रहा है। ट्रांजिट रूट की यह लंबी प्रक्रिया पुलिस के लिए संवेदनशील मानी जा रही है।
कैसे रची गई हत्या की साजिश?
राजा और सोनम 23 मई को हनीमून मनाने के बहाने शिलांग पहुंचे थे। असलियत में यह साजिश पहले से रची गई थी।
-
सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा पहले से हत्यारों के संपर्क में थे।
-
तीन सुपारी किलर – आकाश राजपूत, विशाल चौहान, और आनंद कुर्मी को इंदौर से सोनम और राजा के पीछे शिलांग भेजा गया।
-
तीनों ने खुद को मध्य प्रदेश के पर्यटक बताकर राजा की दोस्ती पाई और घूमने लगे।
-
एक गाइड ने इन्हें दंपती के साथ देखा, जो पुलिस के लिए अहम सुराग बना।
मर्डर प्लान: पार्किंग यार्ड में मौत, खाई में शव
सोनम की मौजूदगी में तीनों हत्यारों ने राजा रघुवंशी की सोहरा के एक सुनसान पार्किंग यार्ड में धारदार हथियार से हत्या की और शव को पास की खाई में फेंक दिया।
-
हथियार ‘डाओ’ मौके से बरामद किया गया।
-
राजा के सिर पर दो गहरे घाव थे – एक सामने, एक पीछे।
-
शव को नीचे फेंकने से हड्डियाँ टूट गई थीं।
घटना की टाइमलाइन:
-
23 मई: राजा और सोनम लापता हुए, फोन बंद।
-
2 जून: राजा का शव खाई में मिला।
-
3-7 जून: एसआईटी का गठन, जांच शुरू।
-
9 जून: सोनम गाजीपुर में सामने आई और गिरफ्तार की गई।
-
10 जून: ट्रांजिट पर शिलांग ले जाया जा रहा।
कौन-कौन पुलिस की गिरफ्त में?
मेघालय पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन नामों का खुलासा हुआ:
-
आकाश राजपूत (19), ललितपुर से
-
विशाल सिंह चौहान (22), इंदौर से
-
राज सिंह कुशवाहा (21), इंदौर से
-
एक आरोपी सागर जिले से पकड़ा गया
-
मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी
पुलिस को कैसे मिले सुराग?
-
राजा का फोन आखिरी बार गुवाहाटी में ट्रेस हुआ था।
-
सोनम ने केवल जाने के टिकट बुक कराए थे, वापसी के नहीं – पुलिस को संदेह हुआ।
-
हत्या के बाद सोनम “लापता” रही – जिससे उसकी भूमिका और संदिग्ध हुई।
-
शव के पास मिले हथियार और हत्यारों की गतिविधि CCTV में कैद हुई।
सोनम पर मेघालय में आक्रोश
CoMSO (Confederation of Meghalaya Social Organisations) ने सोनम के परिवार पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया। CoMSO के अध्यक्ष रॉय कुपर सिंरेम ने कहा कि इस हत्या को “राजनीतिक रंग” देकर मीडिया और आम जनता को गुमराह किया गया।
अब तक क्या सामने आया?
-
हत्या की साजिश इंदौर में रची गई थी।
-
सोनम और उसका प्रेमी पहले से रिलेशनशिप में थे।
-
राज कुशवाहा शारीरिक रूप से मौजूद नहीं था, पर फोन पर संपर्क में था।
-
अब तक हत्या का सीधा मकसद स्पष्ट नहीं, लेकिन लव-ट्रैंगल और प्रॉपर्टी विवाद की जांच जारी है।
यूपी पुलिस- बेवफा सोनम से हम नहीं पूछेंगे कुछ, मेघालय पूछेगा सब