
मुंबई में मूसलधार बारिश ने एक बार फिर शहर को रोक दिया है। बीती रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक हुई लगातार 6 घंटे की भारी बारिश से सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक हर जगह पानी भर गया। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विक्रोली में लैंडस्लाइड: पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत
शहर के विक्रोली इलाके में शुक्रवार देर रात एक भूस्खलन में बड़ा हादसा हुआ। वर्षा नगर इलाके में एक घर ढह गया, जिसमें 50 वर्षीय सुरेश मिश्रा और उनकी 19 साल की बेटी शालू मिश्रा की मौत हो गई। मलबे में दबे 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय परिवार गहरी नींद में था।
लोकल ट्रेनों पर भी असर: स्टेशन पर पानी ही पानी
बारिश का सबसे बड़ा असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों पर पड़ा है।
-
दादर, सायन, कुर्ला, तिलक नगर जैसे स्टेशनों के ट्रैक जलमग्न हो गए हैं।
-
हार्बर लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
-
अंधेरी सबवे ने स्वीमिंग पूल जैसा रूप ले लिया है।
शहर के कई इलाके जलमग्न
बारिश के बाद दादर, नवी मुंबई, गांधी मार्केट, किंग सर्कल जैसे इलाके पानी में डूब गए। लोगों को अपने घरों में कैद रहना पड़ा।

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए डेटा
| स्थान | रिकॉर्ड की गई बारिश (मिमी) |
|---|---|
| मरोल फायर स्टेशन | 216 मिमी |
| नारियलवाड़ी स्कूल, सांताक्रूज़ | 213 मिमी |
| चकाला स्कूल, अंधेरी | 207 मिमी |
| विक्रोली टागोर नगर | 213 मिमी |
| वरली सीफेस स्कूल | 137 मिमी |
मौसम विभाग का रेड अलर्ट, BMC अलर्ट मोड में
IMD ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
-
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
-
BMC ने अपनी आपदा प्रबंधन टीम को एक्टिव कर दिया है।
-
संवेदनशील इलाकों से लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू हो गया है।
मुंबई को अभी और सताएगा मानसून
मुंबई में बारिश का कहर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल हो सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहें, अनावश्यक यात्रा न करें।
बिहार में उद्योग लगाने वालों को नीतीश कुमार का स्पेशल ट्रीटमेंट
