
सोशल मीडिया पर एक झन्नाटेदार खबर ने 90s किड्स के दिलों को झकझोर दिया — “MTV बंद हो रहा है!” खबर पढ़कर कुछ लोगों ने तो झट से सोचा कि अब रोडीज़ की गालियों और स्प्लिट्सविला की लव-हेट स्टोरीज़ का क्या होगा?
कौन सा MTV हो रहा है बंद?
पहले चीज़ें क्लियर कर लेते हैं — जो MTV बंद हो रहा है, वो भारत वाला नहीं है। जी हां, सांस ले लीजिए! पैरामाउंट ग्लोबल, जो MTV की मम्मी कंपनी है, उसने यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अपने pure-music focused चैनलों को बंद करने का ऐलान किया है।
बंद होने वाले चैनल हैं:
- MTV Music
- MTV 90s
- MTV 80s
- Club MTV
- MTV Live
अब सोचिए, जब आप Spotify और YouTube पर Shawn Mendes या Yo Yo Honey Singh सुनते हो, तो TV पर म्यूजिक कौन देखेगा? बिलकुल! कोई नहीं!
क्यों लिया गया ये फैसला?
जैसे लोग अब टिकटॉक पर 15 सेकंड में रोमांस, ड्रामा और क्राइम सॉल्व कर लेते हैं, वैसे ही म्यूजिक का consumption भी बदल गया है। टीवी पर म्यूजिक देखना Old School बन चुका है। लोग अब गाने देखते नहीं, “स्क्रॉल” करते हैं।
इंडिया में MTV की क्या हालत है?
MTV इंडिया की हालत थोड़ी अलग है। ये अब म्यूजिक चैनल कम और “Youth Reality Drama Center” ज़्यादा है। यहां आते हैं Rannvijay के वारिसों वाले रोडीज़। यहां होती हैं बोल्ड-सोल्ड-कोल्ड सी लव स्टोरीज़ यानी स्प्लिट्सविला। और कभी-कभी रैप बैटल वाला Hustle भी।
MTV इंडिया ने म्यूजिक छोड़कर “मसाला + मस्ती = मोस्ट वॉच्ड” फॉर्मूला अपना लिया है।
Roadies और Splitsvilla का क्या होगा?
नॉट टू वरी, यंगिस्तान! चैनल के एक करीबी सोर्स के अनुसार, “MTV इंडिया कहीं नहीं जा रहा है। रोडीज़ और स्प्लिट्सविला भी ऑन रहेगा। अगला सीज़न सनी लियोनी के साथ जल्द आ रहा है!”

अब आप सुकून से इंस्टा स्टोरी पर “Roadies Auditions ” वाली फेक अपडेट्स पोस्ट कर सकते हैं।
MTV की बदली हुई पहचान
पहले MTV का मतलब था — गानों की मस्ती, वीजे की बातें, और “Your Favorite Music, 24×7”।
अब MTV मतलब — “Betrayals, Hookups, Bro Codes, और Elimination Tasks!”
Reality is the new Reality! और इंडिया में ये रेस अभी थमी नहीं है।
MTV तो रहेगा, बस म्यूजिक चला गया
तो जनाब, MTV बंद होने की खबर सच तो है, लेकिन आपके रोडीज़ और स्प्लिट्सविला के फेवरेट मोमेंट्स अब भी चलते रहेंगे। MTV इंडिया is not going anywhere, सिर्फ दुनिया का म्यूजिक मोड ऑफ हुआ है।
ओवैसी का मिशन 100: NDA-INDIA दोनों की नींद उड़ाने को तैयार AIMIM!
