Game Over Forever! PUBG खेलते-खेलते गई 22 साल के युवक की जान

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के मेरठ से आई यह खबर हर माता-पिता को सोचने पर मजबूर कर देती है। खैरनगर इलाके में रहने वाले 22 साल के मोहम्मद कैफ की मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है — क्या ऑनलाइन गेम अब सिर्फ टाइम पास नहीं, टाइम बम बन चुका है?

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से कैफ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने कारण बताया — ब्रेन अटैक

PUBG Addiction बना जानलेवा

परिजनों के मुताबिक कैफ को ऑनलाइन गेमिंग, खासतौर पर PUBG खेलने की लत लग चुकी थी। वह घंटों मोबाइल पर गेम खेलता, कानों में इयरफोन लगाए रहता और आराम का नाम नहीं लेता था। घटना वाली रात भी कैफ देर तक गेम खेल रहा था। तभी उसे अचानक तेज सिरदर्द, बेचैनी, घबराहट महसूस हुई। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई।

BP 300 पहुंचा, दिमाग की नस फटी

डॉक्टरों के अनुसार कैफ का ब्लड प्रेशर अचानक 300 तक पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक स्थिति है। इस वजह से उसके दिमाग की नस फट गई — जिसे मेडिकल भाषा में Brain Aneurysm कहा जाता है।

हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के Safdarjung Hospital रेफर किया गया, जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिवार सदमे में, सवाल सिस्टम पर

बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिजनों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि एक मोबाइल गेम इतना खतरनाक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार स्क्रीन एक्सपोज़र, मानसिक तनाव, गेमिंग के दौरान अत्यधिक उत्तेजना ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा सकते हैं, जो युवाओं में भी जानलेवा ब्रेन अटैक का कारण बन सकता है।

Warning या Wake-Up Call?

यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरी Generation Z के लिए चेतावनी है। Virtual जीत के चक्कर में Real Life हारने का रिस्क बढ़ता जा रहा है।

जेल से बाहर, सियासत में आग: मजीठिया ने खोला AAP के खिलाफ मोर्चा

Related posts

Leave a Comment