
आंध्र प्रदेश के East Godavari जिले के मारेडुमिल्ली में एक बार फिर नक्सल ऑपरेशन का हाई-वोल्टेज एपिसोड देखने को मिला। 18 नवंबर को जिस जगह पर dreaded Naxal commander हिड़मा गिरा था, उसी स्पॉट के आसपास बुधवार सुबह फिर से मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर कर दिए गए। लगता है नक्सलियों ने सोचा—“हिड़मा गया तो क्या? शो तो चलना चाहिए।”
लेकिन सुरक्षा बलों ने साफ कर दिया— “यहां री-रन नहीं, क्लोज़िंग सेरेमनी चल रही है।”
ADG Intelligence की प्रेस कॉन्फ्रेंस—“ऑपरेशन ऑन, ग्राउंड से कन्फर्मेशन क्लियर”
ADG इंटेलिजेंस महेश चंद्र लड्डा ने बताया कि यह ऑपरेशन मंगलवार से चल रहा था और लगातार मुवमेंट ट्रैक किया जा रहा था। अब तक 7 नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक सूचना। तीन महिला नक्सली भी शामिल, भारी मात्रा में हथियार, दस्तावेज़ और टेक्निकल डिवाइस बरामद।
नक्सलियों की मूवमेंट पर agencies इतनी करीब से नज़र रख रही हैं कि जंगल में पत्ता हिलने पर भी CCTV-सा अलर्ट बज जाता है।
छत्तीसगढ़ से Andhra की ओर शिफ्ट—Red Corridor का नया रूट?
ADG लड्डा ने खुलासा किया कि नक्सली लगातार छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश की तरफ खिसकने की कोशिश कर रहे हैं। Security forces का कहना है— “जिधर भी जाओगे, हम फ़ॉलो मोड में हैं।”

हिड़मा के बाद अब दूसरा बड़ा झटका
दो दिन में हुए दो बड़े ऑपरेशन ने clear कर दिया है कि आंध्र–छत्तीसगढ़ बार्डर अब लाल आतंक के लिए सेफ जोन नहीं रहा। Security forces की लाइन सीधी है— “जिसने हथियार उठाया, वो jungle का मालिक नहीं, target बन जाता है।”
प्रेमानंद जी महाराज मार्ग से शराब की दुकानें हटाने की मांग तेज
