राज का हिंदी Drama और UP-Bihar Migrants की Economic Reality

पदमपति शर्मा
पदमपति शर्मा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के बीच हिंदी भाषा को लेकर एक तीखा बयान दिया, जिसमें उन्होंने यूपी और बिहार के लोगों को चेतावनी दी कि “हिंदी थोपने की कोशिश न की जाए।”अगर आप इसे हम पर थोपने की कोशिश करेंगे, तो मैं आपको लात मारकर भगा दूंगा.’
लेकिन सवाल ये है — क्या यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र के लिए बोझ हैं या बुनियादी आर्थिक धारण में सहायक? आइए आंकड़ों और तथ्यों के साथ समझते हैं।

Migration and Workforce: आंकड़ों की असली तस्वीर

भारत में रोज़गार के लिए पलायन करना आम बात है। 2011 Census Data के मुताबिक बिहार से लगभग 74.5 लाख लोग और उत्तर प्रदेश से 1.23 करोड़ लोग देश के विभिन्न राज्यों में रोजगार की तलाश में गए थे। महाराष्ट्र इनमें सबसे लोकप्रिय गंतवियों में से एक है — बिहार से लगभग 5.69 लाख और यूपी से बहुत बड़ी संख्या को रोजगार के लिए आकर्षित करता है।

एक व्यापक रिपोर्ट के मुताबिक देश में लगभग 150 मिलियन (1.5 करोड़) प्रवासी श्रमिक काम करते हैं, जिनमें से महाराष्ट्र में करीब 20 मिलियन श्रमिकों का रोजगार मिल रहा है। ये लोग constructon, manufacturing, service sectors जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करते हैं और राज्य की GDP में migrant workers का लगभग 12% योगदान माना जाता है।

यह दर्शाता है कि महाराष्ट्र की urban अर्थव्यवस्था बिना labour migrants के मुश्किल से चल पाती है — खासकर infrastructure, real estate, hospitality और small business सेक्टर्स में।

Why Do People Migrate? – कारण भी जानें

मुख्य वजहें हैं Employment opportunities, बेहतर wages & urban लिविंग, आजीविका की तलाश।

भारत की नौकरियों और संसाधनों की urban सघनता UP-Bihar की rural अवसरों की कमी से मेल खाती है। बहुत से migrant सिर्फ daily wage labour ही नहीं बनते, बल्कि छोटे कारोबार, transport, retail, food business जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाते हैं।

Real Contribution: सिर्फ काम नहीं, शहर को चलाने वाली शक्ति

राज ठाकरे का बयान जैसे भाषा की राजनीति को spotlight कर रहा है, असल में आर्थिक contribution अक्सर overlook रह जाता है।
महाराष्ट्र के बड़े शहरी केंद्र — खासकर मुंबई — में Construction workers (जहाँ यूपी और बिहार के लोग खूब दिखते हैं), Informal sector में रोज़गार, Logistics, transport, hospitality में मैनपावर ये सारे क्षेत्र बिना migrants के sustain नहीं हो पाते।

यानि ये सिर्फ labour pool नहीं, बल्कि city functioning backbone हैं।

अगर यूपी-बिहार वाले नहीं आएँ…

अगर प्रचुर संख्या में labour migrants नहीं आएँगे तो Construction costs बढ़ सकते हैं। Skilled/unskilled workforce की कमी से projects धीमी गति से होंगे। Urban services, retail और MSME sectors पर दबाव पड़ेगा। कई छोटे व्यवसायों के लिए manpower crunch बन सकता है।

और यह सब एक अच्छे election rhetoric से अलग है — ये आर्थिक हकीकतें हैं जो सरकार, policymakers और parties को ध्यान में रखनी चाहिए।

Suggestion to Raj Thackeray and MNS

राज ठाकरे के बयान को अगर नियंत्रित और सकारात्मक दिशा में ले जाएँ तो बेहतर होगा कि Labour Rights और inclusion को accept करें। Cultural identity को सम्मान दें, लेकिन economic contribution को भी acknowledge करें। Migrant workers के लिए integration policies बनाएं। Language politics से बेहतर है livelihoods और jobs को फैलावा देना। क्योंकि किसी एक group को target करना आसान है, पर economic cost सबसे ज़्यादा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

UP-Bihar migrants महाराष्ट्र की urban economy के एक अभिन्न अंग हैं — construction से लेकर services तक। राजनीति में भाषा और identity मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन यह economic realities से अलग नहीं किये जा सकते।

राज ठाकरे जैसे नेताओं को चाहिए कि वे भावनाओं के साथ-साथ आर्थिक आधार को भी समझें और policies में balance लाएँ।

आकड़ें भी देख लेते हैं 

Contribution Beyond Labour

  • Cinema: Manoj Bajpayee, Pankaj Tripathi, Anurag Kashyap
  • Corporate & Services: Large share of mid-level workforce
  • Media & Creative: Writers, technicians, production crews

WHAT IF THEY DISAPPEAR?

If UP-Bihar migrants leave:

  • Construction sites stall
  • Metro & road projects delay
  • Real estate prices rise
  • MSMEs face labour shortage
  • Urban services collapse

Economic Contribution

  • Maharashtra GDP (approx): ₹38–40 lakh crore
  • Migrant labour contribution (direct + indirect): 10–12%
  • Infrastructure projects depend heavily on migrant workforce
  • Without मीग्रेंट्स Project cost हाई, Delivery टाइम हाई, Urban inflation हाई।

Sector-wise Contribution

Sector Migrant Share
Construction 55–65%
Real Estate & Infra 60%+
Manufacturing 35–40%
Transport & Logistics 30–35%
Hospitality & Cleaning 45–50%
Informal Retail High Presence

UP-Bihar migrants are not outsiders — they are economic insiders.

Without them:
Maharashtra slows down
Mumbai stops working
Growth narrative collapses

जूते की धमकी, दौड़ की सजा और फिर क्लीन चिट! मामला क्यों उबाल पर है?

Related posts

Leave a Comment