
महाराष्ट्र में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की वोट गिनती जारी है और दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साफ बढ़त बना ली है।
नगर परिषद (246 सीटें) – दोपहर 12 बजे तक
- BJP – 100 सीटों पर बढ़त
- Shiv Sena (Shinde Group) – 43
- NCP (Ajit Pawar) – 29
- Congress – 29
- NCP (Sharad Pawar) – 10
- Shiv Sena (UBT) – 7
- Others – 27
कुल मिलाकर महायुति (BJP + Shinde Sena + Ajit Pawar NCP) चुनावी रेस में comfortably आगे दिखाई दे रही है।
नगर पंचायत चुनाव में भी BJP आगे
42 नगर पंचायत सीटों में रुझान इस प्रकार हैं:
BJP – 23
Shiv Sena (Shinde) – 8
Congress – 4
Shiv Sena (UBT) – 3
NCP (Ajit Pawar) – 2
Others – 2

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह ट्रेंड आने वाले BMC चुनावों से पहले एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।
वोटिंग और विवाद: लोकतंत्र के साथ ‘डिस्क्लेमर’ भी
शनिवार को हुए मतदान में 47.04% वोटिंग दर्ज की गई थी।
हालांकि चुनाव के दौरान हिंसा, फर्जी वोटिंग, पैसे बांटने जैसे आरोपों की भी कई खबरें सामने आईं। नांदेड़, अंबरनाथ और उरण जैसे इलाकों से विवादों की रिपोर्ट्स आईं, जिससे चुनावी माहौल गरमाया रहा।
BJP को झटका भी
हर जगह जीत का जश्न नहीं— मंत्री जयकुमार रावल के क्षेत्र शिंदखेडा नगर पंचायत में BJP को हार का सामना करना पड़ा। NCP (Ajit Pawar) की उम्मीदवार कलावती माली ने 780 वोटों से जीत दर्ज की।
राजनीति में इसे कहते हैं— “Wave है, लेकिन Local Level पर Logic अभी भी ज़िंदा है।”
आगे की सियासत: अब BMC की बारी
राज्य चुनाव आयोग पहले ही ऐलान कर चुका है कि BMC और 28 नगर निगमों के चुनाव – 15 जनवरी। मतगणना – 16 जनवरी। 2,869 सीटें, 3.48 करोड़ वोटर यानी नगर निकाय के ये नतीजे 2025 की सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा का ट्रेलर माने जा रहे हैं।
BJP और महायुति को ग्राउंड लेवल पर मजबूती। विपक्ष के लिए आत्ममंथन का वक्त। और महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर साफ संदेश— Local Body चुनाव छोटे होते हैं, लेकिन Signal बहुत बड़ा देते हैं।
UP में वोटर लिस्ट का ‘महाऑपरेशन’: 2.95 करोड़ वोटर अभी भी गायब!
