रनवे पर थमी उड़ान, बाल-बाल बचे डिंपल यादव समेत 151 यात्री!

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एक ऐसा क्षण आया, जिसने 151 यात्रियों की साँसें थाम दीं। इंडिगो की दिल्ली जा रही फ्लाइट ने टेकऑफ के दौरान तेज़ रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन अचानक रनवे पर रुक गई।

इस फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं।

पायलट की सूझबूझ ने बचाई 151 ज़िंदगियाँ

विमान के कप्तान ने सूझबूझ दिखाते हुए रनवे के आखिरी छोर से पहले ही फ्लाइट को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों को कुछ सेकंड के लिए लगा कि विमान उड़ान भरने वाला है, लेकिन झटका लगते ही सबकी धड़कनें तेज़ हो गईं।

कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन सबका डरना लाज़मी था।

डिंपल यादव थीं फ्लाइट में सवार

समाजवादी पार्टी की सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस फ्लाइट में बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही थीं। सूत्रों की मानें तो घटना के समय वो शांत थीं, लेकिन जैसे ही फ्लाइट रुकी, अन्य यात्रियों के साथ उन्हें भी घबराहट हुई।

बाद में सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया

तकनीकी खामी या कुछ और?

इंडिगो इंजीनियरिंग टीम ने विमान की घंटों तक जांच की, लेकिन तकनीकी खराबी का स्पष्ट कारण नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार, विमान रनवे पर पूरी ताकत से चलने के बाद भी टेकऑफ नहीं कर सका, जिससे शक गहराता है कि कुछ गड़बड़ थी।

एयरलाइन का बयान: “सब कुछ प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया”

इंडिगो प्रशासन ने इस घटना को लेकर बयान जारी करते हुए कहा:

“यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। रनवे पर पायलट ने SOP फॉलो करते हुए फ्लाइट रोकी। यात्रियों को बिना देरी के वैकल्पिक फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।”

हादसा टला, पर सवाल बाक़ी

पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इंडिगो की इंजीनियरिंग और रनवे पर टेक्निकल SOP को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं

एक बार फिर साबित हुआ – एविएशन में “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” सिर्फ कहावत नहीं, रियलिटी है।

रेट्रो रिव्यू चरस: “धर्मेंद्र Vs ड्रग माफिया — चरस में जलवा ही जलवा था!”

Related posts

Leave a Comment