आयोजक पहुंचा जेल! कोलकाता में Messi Event बना Mess-i Event

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को आयोजित लियोनेल मेसी का फुटबॉल इवेंट उस वक्त पूरी तरह पटरी से उतर गया, जब हजारों की भीड़ ने कुप्रबंधन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विनर कप्तान लियोनेल मेसी को कार्यक्रम अधूरा छोड़कर लौटना पड़ा

आयोजक सतद्रु दत्ता गिरफ्तार

इवेंट के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता को कोलकाता पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। वह मेसी और उनके साथ आए दल को हैदराबाद के लिए विदा करने पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, FIR दर्ज होने के बाद कुप्रबंधन और सुरक्षा चूक के आरोप में यह कार्रवाई की गई।

पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार ने साफ कहा— “दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा लौटना चाहिए।”

महंगे टिकट, लेकिन मेसी की झलक भी नहीं!

5,000 से लेकर 25,000 और यहां तक कि 45,000 रुपये तक के टिकट खरीदने वाले फैंस को उम्मीद थी कि वे फुटबॉल के GOAT को खुलकर खेलते देख पाएंगे। लेकिन हकीकत यह रही कि— मेसी सुबह करीब 11:15 बजे पहुंचे सिर्फ 20 मिनट रुके स्टेडियम का पूरा चक्कर भी नहीं लगाया।

फैंस का कहना था कि सिक्योरिटी, VIPs और नेताओं की भीड़ की वजह से वे मेसी को ठीक से देख तक नहीं पाए।

कुर्सियां, बोतलें और टूटी उम्मीदें

मेसी के टनल से बाहर निकलते ही हालात बिगड़ने लगे।
गुस्साई भीड़ ने— कुर्सियां फेंकी, बोतलें उछालीं, होर्डिंग्स और कैनोपी तोड़ दी। पुलिस और RAF को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।

VIP कल्चर ने बिगाड़ा खेल!

इस अफरा-तफरी की सबसे बड़ी वजह बनी VIP कल्चर। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी के चलते प्रोग्राम को छोटा करना पड़ा।

यानी मैदान में फुटबॉल कम और फोटो-ऑप ज़्यादा हो गया—और फैंस रह गए स्टैंड में।

ममता बनर्जी ने मांगी माफी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर पोस्ट कर माफी मांगी और जांच के आदेश दिए।
उन्होंने लिखा— “आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो मिसमैनेजमेंट हुआ, उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं।”

पुलिस का आश्वासन: मिलेगा रिफंड

ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा— “FIR दर्ज हो चुकी है, आयोजक गिरफ्तार है और टिकट फीस रिफंड का वादा किया गया है। हम इसे सुनिश्चित करेंगे।”

फुटबॉल फैंस मेसी देखने आए थे, लेकिन मिला— राजनीति, VIP घेरा और मैनेजमेंट का रेड कार्ड।
GOAT टूर, इंडिया में आकर कुछ देर के लिए “G.O.A.T से G.O.A.T.A” (Greatest Of All Trouble Arrangements) बन गया।

Manipur में सरकार का ‘रिलोडेड’ वर्ज़न? BJP ने विधायकों को दिल्ली बुलाया

Related posts

Leave a Comment