मम्मी कसम! Bigg Boss 19 की “डॉली बिंद्रा 2.0” हैं Kunika Sadanand

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

Bigg Boss 19 अभी बस शुरू ही हुआ है, लेकिन घर के अंदर Kunika Sadanand का टशन पूरे आसमान पर है। 61 की उम्र में भी वो 21 के जोश से सबको हिला रही हैं। कोई कह रहा है “मैच्योरिटी की मूरत”, तो कोई “डॉली बिंद्रा 2.0”! असल में कुनिका के अंदर गेम खेलने से ज़्यादा गेम बनवाने की स्किल है।

Captaincy Quit… पर सच में छोड़ा क्या?

विकेंड का वार आया और ड्रामा क्वीन बनकर सामने आईं Kunika। पहले कहा, “मैं कप्तानी छोड़ रही हूं…” फिर कुछ ही देर में लाइन पलटकर बोलीं, “नहीं-नहीं, मैं ही रहूंगी कैप्टन!” भाई साहब, पब्लिक भी सोच में पड़ गई – ये इस्तीफा था या स्क्रिप्टेड ट्विस्ट?

Bossy Attitude or Emotional Manipulation?

Kunika दीदी खुद को सबसे “मैच्योर” बताती हैं, लेकिन हर लड़ाई में ऐसा बर्ताव करती हैं जैसे बिग बॉस का प्ले ग्रुप चला रही हों। दूसरों को काम ऐसे देती हैं जो उन्हें आता ही नहीं — मतलब घरवालों का टैलेंट नहीं, फ्रस्ट्रेशन उभारना है मकसद।

Tanya और Neelam बनीं ‘Kunika की कठपुतली’

Kunika की छत्रछाया में दो देवियाँ हरदम दिखती हैं – Tanya Mittal और Neelam Giri। दिन में तारीफें, रात में चिकनी-चुपड़ी बातें, और पब्लिक सोच रही है – “Is this friendship or strategy?” वैसे Kunika का ग्रुप-पॉलिटिक्स में हाथ साफ है, भले ही बर्तन गंदे हों!

Salman Khan के सामने Kunika बन जाती हैं ‘Shanti Devi’

Week के बीच में गरजने वाली Kunika, वीकेंड का वार में बन जाती हैं मासूम मूरत। “Khan Sahab” कहते ही सब भूल जाती हैं — अपनी कप्तानी, अपनी डांट, अपनी बॉस लेडी इमेज तक! अरे वाह मैडम, कैमरे का सेंटर स्पॉट भी हक से लेती हैं।

Game Plan या Overconfidence की गलती?

कुछ का मानना है कि Kunika पुराने सीज़न की स्टडी करके आई हैं – थोड़ा डॉली बिंद्रा, थोड़ा संभावना सेठ और थोड़ा राखी सावंत मिलाकर फुल तड़का बनाया है। लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस जब माइक पर चढ़ जाए, तो TRP भी गिर सकती है!

सलमान का सपोर्ट या मेकर्स का फेवरिटिज्म?

Fans कह रहे हैं कि Kunika को बेशुमार स्क्रीन टाइम और Salman से स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है। सवाल उठ रहे हैं – क्या ये दादागिरी खुद की है या प्रोड्यूसर की मेहरबानी? क्या यही reason है कि कोई उनके खिलाफ मुंह खोलते ही एविक्शन के करीब पहुंच जाता है?

Game में कच्ची है!

Kunika Sadanand ने BB19 में जो हंगामा मचाया है, वो अनदेखा नहीं किया जा सकता। लेकिन वो Boss Lady की कुर्सी पर ज्यादा देर बैठेंगी या नहीं — ये तय करेगा उनका एटीट्यूड और बाकी घरवालों का रिस्पॉन्स। अभी तो सबको दादागिरी भारी पड़ रही है, लेकिन पब्लिक कब तक झेलेगी — ये बिग बॉस का घर है, यहां कुछ भी हो सकता है!

गन्ने में गुड़ नहीं… नीति में ‘गुड’ है! लघु-महिला किसान अब बनेंगे VIP सप्लायर

Related posts

Leave a Comment