18 मई 2025 राशिफल: जानें आज आपकी राशि की किस्मत क्या कहती है?

लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य

मेष राशि (Aries)

काम अटक सकता है, धैर्य रखें
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बनता काम अचानक अटक सकता है। शनि की दृष्टि से मानसिक तनाव हो सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा और छात्रों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
भाग्य: 92%
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

वृषभ राशि (Taurus)

मानसिक तनाव और बहसबाज़ी से बचें
आज नजदीकी लोगों से भी तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी से उलझने से बचें। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। आर्थिक लाभ तो मिलेगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
भाग्य: 77%
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

खर्च बढ़ेगा, ध्यान से चलें
आज अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। बच्चों की ज़रूरतों पर ध्यान देना ज़रूरी है। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। आर्थिक तनाव बना रहेगा।
भाग्य: 81%
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

यात्रा संभव, खर्च पर लगाम लगाएं
कमाई होगी, लेकिन खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ेगा। छवि का ध्यान रखें, किसी विवाद में न पड़ें। यात्रा या पारिवारिक मिलन की योजना बन सकती है।
भाग्य: 82%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें, अन्न दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आर्थिक सफलता और पारिवारिक खुशी
आज आपका दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होगा और किसी पुरानी योजना से फायदा मिलेगा। बच्चों और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्य: 88%
उपाय: पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

सम्मान और प्रभाव में वृद्धि
पुराने कार्यों से लाभ मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक यात्रा हो सकती है। विरोधियों को चतुराई से मात देंगे।
भाग्य: 90%
उपाय: शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

शौक पूरे होंगे, लाभ मिलेगा
आज आप अपने शौक पूरे कर पाएंगे। रुके हुए काम बनेंगे। बच्चों और परिवार से खुशी मिलेगी। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
भाग्य: 88%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें, हनुमान को सिंदूर चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

लाभ और मौज-मस्ती का दिन
धन संबंधित प्रयास सफल होंगे। दोस्तों से मिलना-जुलना और घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य: 84%
उपाय: पीपल को जल दें, काले तिल चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

परिवार में आनंद, शुभ समाचार संभव
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक आयोजन संभव है। संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में यात्रा संभव है।
भाग्य: 91%
उपाय: शिव चालीसा पढ़ें, शिवजी का अभिषेक करें।

मकर राशि (Capricorn)

सेहत और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव
दिन की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है लेकिन बाद में हालात सुधरेंगे। सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में हल्का मतभेद संभव है।
भाग्य: 92%
उपाय: “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

सम्मान और प्रेम में बढ़ोतरी
आज का दिन लाभ और यश देने वाला रहेगा। पुराने निवेश से मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग है।
भाग्य: 87%
उपाय: श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करें, अन्न दान करें।

मीन राशि (Pisces)

आर्थिक लाभ, प्रेम जीवन शानदार
दिन शुभ रहेगा। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लेन-देन में सतर्क रहें।
भाग्य: 87%
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Related posts