
एक क्लिक… एक फ्रेंड रिक्वेस्ट… और जिंदगी भर की कमाई हवा! कानपुर की शांत गलियों से उठी यह कहानी किसी Netflix थ्रिलर से कम नहीं। जहां “Mark Zuckerberg” बनकर आए एक मैसेज ने भरोसे को bait बनाया और बैंक बैलेंस को blank।
यह सिर्फ ठगी नहीं, डिजिटल युग का psychological attack है जहां ठग आपका पैसा नहीं, आपका भरोसा hack करते हैं।
“कैसे बिछा डिजिटल जाल?”
Kanpur की रहने वाली रिटायर्ड टीचर एलिसन वीम्स के पास जनवरी 2025 में एक Facebook friend request आई।
नाम था Mark Zuckerberg।
भरोसा करना आसान था क्योंकि नाम बड़ा था। फिर शुरू हुई चैट जहां खुद को Elon Musk का सहयोगी बताया गया। ऑफर भी ऐसा कि कोई भी चौंक जाए “International school project… partnership… principal की पोस्ट!”
यानी सपना इतना बड़ा कि शक छोटा पड़ गया।
“1.57 करोड़ का डिजिटल सफाया”
ठगों ने investment, tax, verification और stamp duty के नाम पर धीरे-धीरे रकम निकलवाई। 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक—करीब 60 transactions में 1.57 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए।
यह कोई instant scam नहीं था यह “slow poison fraud” था जहां हर payment एक illusion को मजबूत करता गया।
“Fake दुनिया का Master Script”
कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। पीड़िता को एक और layer में फंसाया गया उन्हें “cyber reporting assistance” के नाम पर एक fake legal network से जोड़ा गया। दिल्ली के वकील बनकर सामने आए एक शख्स ने बताया कि पैसा “Wisdom Capital” कंपनी में invest है।
Login ID भी दिया गया AllysonW-000817 और promise किया गया 20 फरवरी 2026 को 2.23 करोड़ return। लेकिन reality?
Account गायब चैट गायब और पैसा भी।

“पुलिस की एंट्री: Damage Control”
शिकायत के बाद साइबर सेल ने action लिया और करीब 30.42 लाख रुपये freeze कराए। DCP क्राइम ने मामले की पुष्टि की है। लेकिन सवाल अब भी जिंदा है क्या बाकी पैसा वापस आएगा… या यह केस भी फाइलों में दफन हो जाएगा?
“Cyber Expert का सीधा वार”
साइबर एक्सपर्ट शालिनी तिवारी कहती हैं, “आज के scams technology से नहीं, psychology से जीतते हैं। जब कोई बड़ा नाम सामने आता है, तो लोग verification भूल जाते हैं। यही सबसे बड़ा trap है।”
उनका साफ संदेश “अगर कोई celebrity खुद आपको investment offer दे रहा है… तो समझिए game शुरू हो चुका है।”
यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है। यह हर उस यूजर की है जो social media को safe समझता है।
आज के ठग hackers नहीं…storytellers हैं—जो script लिखते हैं, emotions trigger करते हैं और अंत में account खाली कर देते हैं।
कानपुर की इस घटना ने एक बात साफ कर दी— अब ठगी गली-मोहल्लों में नहीं…inbox में होती है। और यहां चोर mask नहीं पहनते…
बल्कि famous नाम का profile picture लगा लेते हैं।
वोट गया BJP को, ओडिशा में कांग्रेस के अपने ही बन गए गेमचेंजर
