
अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein की मौत एक बार फिर सुर्खियों में है। 2019 में न्यूयॉर्क जेल में हुई उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर सुसाइड बताया गया था, लेकिन अब इस निष्कर्ष पर फिर सवाल उठ रहे हैं।
पोस्टमार्टम ऑब्जर्वर का बड़ा दावा
फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट Michael Baden, जो पोस्टमार्टम के दौरान ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद थे, ने दावा किया है कि एपस्टीन की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई प्रतीत होती है।
उनके मुताबिक, गर्दन में पाए गए फ्रैक्चर और निशान आम तौर पर हैंगिंग केस में नहीं देखे जाते। उन्होंने यह भी कहा कि मौत के कारण पर और गहन जांच की जरूरत थी।
आधिकारिक रिपोर्ट क्या कहती है?
न्यूयॉर्क की चीफ मेडिकल एग्जामिनर Barbara Sampson ने 2019 में एपस्टीन की मौत को सुसाइड घोषित किया था। हालांकि, बाडेन का दावा है कि ऑटोप्सी के निष्कर्षों को लेकर उस समय भी असहमति के संकेत थे और मौत के कुछ ही दिनों बाद सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था।
फ्रैक्चर और सवाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन पर तीन चोटों और तीन जगह फ्रैक्चर का जिक्र है। बाडेन के अनुसार, उनके लंबे करियर में इस प्रकार के फ्रैक्चर आम हैंगिंग केस में बहुत दुर्लभ हैं। यही वजह है कि यह मामला आज भी “mystery” टैग से बाहर नहीं निकल पाया है।

Global Impact और Conspiracy Debate
Epstein केस पहले ही कई बड़े राजनीतिक और बिजनेस नामों की वजह से वैश्विक विवाद का हिस्सा रहा है।
सपा प्रवक्ता Manoj Yadav लापता, Kakori से लौटते वक्त गायब
Trade Deal YES, Gaza Board NO! America को India का साफ मैसेज
