
70 के दशक के गाने “जगी बदन में ज्वाला सैंया तूने क्या कर डाला” को सुनते ही आज के बच्चे बोले — “अरे, ये तो बोल्ड है!”
पर जनाब, यही तो कमाल था पुराने दौर का, जहाँ fire of passion को ज्वाला कहा जाता था — ना कोई बीप की ज़रूरत, ना कोई हटाने लायक बोल — फिर भी हर शब्द में इशारा था, इश्क था और इंटेंसिटी थी।
मतलब क्या हुआ असल में?
लाइन का सीधा मतलब?
“मेरे अंदर प्रेम की आग जग गई, सैंया तूने कमाल कर डाला।” आज के हिसाब से यह sensual confession था — लेकिन कविता के लहज़े में। कोई “touch me baby” नहीं, सिर्फ़ “जगी बदन में ज्वाला” — यानी the same emotion, but in sher-o-shayari style.
तब थे म्यूज़िक में संस्कार, आज हैं केवल साउंड इफेक्ट्स
जहाँ लता मंगेशकर की आवाज़ में लाज और लहर दोनों साथ चलती थीं, वहीं आज के माइक से AutoTune और Attitude निकलता है।
पहले “ज्वाला” जलती थी दिल में, अब “fire emoji” जलता है कमेंट सेक्शन में।
सटायर जो सच बोल गया
पहले गानों में metaphor से मस्ती होती थी, अब lyrics से ललकार। पहले “सैंया तूने क्या कर डाला” कहकर लोग शर्मा जाते थे, अब “कर दिया है प्यार तुमसे” बोलकर reels बनाते हैं। सीधा फर्क यही है — पहले रोमांस एक एहसास था, अब कंटेंट का क्लास है।

वो दौर जब अश्लीलता भी साहित्य में लिपटी थी
अगर गौर करें तो “जगी बदन में ज्वाला” जैसी पंक्तियाँ, संवेदनाओं की पराकाष्ठा थीं, न कि अश्लीलता। वो गाने नहीं, कविता के बहाने chemistry class थे। आज “double meaning” खुलेआम है, तब “hidden meaning” से दिल जलता था।
जब SHO बना ‘फरिश्ता’ और थाने ने अपनाया घर खो चुके बुजुर्गों को
