परमाणु प्लांट पर बम! इस्फ़हान में इसराइली हमला, ईरान में हड़कंप

Ajay Gupta
Ajay Gupta

रविवार को इसराइल ने ईरान के मध्यवर्ती शहर इस्फ़हान पर हवाई हमले किए। यह शहर ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुख्य केंद्र माना जाता है, जहां यूरेनियम कन्वर्ज़न प्लांट सहित कई संवेदनशील सैन्य ढांचे मौजूद हैं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 31 शवों की डीएनए से पहचान

परमाणु कन्वर्ज़न प्लांट और सैन्य बेस पर हमला

इस्फ़हान में स्थित यूरेनियम प्लांट, एयरबेस और मिसाइल निर्माण केंद्र को इसराइली हमले में निशाना बनाया गया। अप्रैल 2024 में भी इसराइल ने इसी क्षेत्र में एक एयरफील्ड पर हमला कर वहां के एयर डिफेंस सिस्टम को क्षतिग्रस्त किया था।

ईरान का बयान: ये सभी साइटें शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए

ईरान सरकार ने दावा किया है कि इस्फ़हान की परमाणु और सैन्य सुविधाएं केवल शांतिपूर्ण कार्यों के लिए हैं। लेकिन इसराइल और पश्चिमी देशों को शक है कि इन साइट्स का उपयोग ईरान छुपकर परमाणु हथियार विकसित करने के लिए कर रहा है।

पश्चिमी देशों की चिंता और बढ़ी

हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल है। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने स्थिति पर नज़र रखने की बात कही है, वहीं मिडल ईस्ट में तनाव और भड़कने की आशंका जताई जा रही है।

मच्छर कम खतरनाक हैं, स्कूल ज्यादा: मच्छरदानी में बैठकर छात्रों का कटाक्ष

Related posts