
Northern और Southern Gaza में हुए ताज़ा Israeli attacks ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ज़मीन पर हालात, diplomatic statements से कोसों दूर हैं।
North & South Gaza Under Attack
Hospital sources के मुताबिक, Gaza City और Khan Younis में हुए हमलों में कम से कम 17 Palestinians की मौत हुई है। मरने वालों में 6 बच्चे शामिल हैं — और यही वो लाइन है जहाँ हर तर्क चुप हो जाता है।
Israel का दावा: “Self-Defence”
Israeli Army का कहना है कि Northern Gaza में ‘terrorists’ ने firing की, जिसमें उनका एक soldier seriously injured हुआ।
सेना के मुताबिक, यह हमला ceasefire violation का जवाब था, इसलिए armoured vehicles और fighter jets को deploy किया गया।
Ceasefire: रोज़ टूटता वादा?
ध्यान देने वाली बात ये है कि 10 October 2025 से ceasefire लागू है, लेकिन Israel और Hamas लगभग रोज़ एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं।
यानी शांति का समझौता ज़िंदा है, पर ground reality ICU में।
Death Toll की दो कहानियां
Hamas-run Gaza Health Ministry के अनुसार, Israeli firing में अब तक 529 Palestinians killed. Israeli Army का दावा, Palestinian attacks में 4 Israeli soldiers मारे गए।

सच शायद इन दोनों आंकड़ों के बीच कहीं दबा पड़ा है — rubble के नीचे।
Conflict की शुरुआत
यह युद्ध 7 October 2023 को शुरू हुआ था, जब Hamas ने southern Israel पर हमला किया, करीब 1,200 लोग मारे गए, 251 hostages बनाए गए।
इसके बाद Israel ने Gaza में full-scale military operation शुरू किया और तब से ये conflict endless loop में फंसा हुआ है।
हर बयान में “regret” है, हर प्रेस रिलीज़ में “self-defence”, लेकिन हर सुबह लाशों की गिनती से शुरू होती है। अगर ceasefire सच में है, तो फिर ये धमाके किस सिग्नल पर हो रहे हैं?
सर्वसम्मति का आतंक: जब भीड़ ही बन जाए न्यायाधीश
