
मिडिल ईस्ट में मिसाइलें आसमान चीर रही हैं… और भारत में जेबें धीरे-धीरे खाली होने का डर तैर रहा है। तीन हफ्तों से चल रही जंग अब सिर्फ बॉर्डर तक सीमित नहीं रही—इसकी आंच सीधे भारतीय किचन, पेट्रोल पंप और किसान के खेत तक पहुंच चुकी है।
ऐसे में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ‘मिशन मोड’ में एंट्री लेते हुए एक बड़ा दांव चला—7 एम्पावर्ड ग्रुप्स, यानी संकट के खिलाफ सात ‘इमरजेंसी बटन’।
भारत की चिंता: तेल, ट्रेड और ट्रैप
इस जंग का सबसे खतरनाक मोड़ है Strait of Hormuz। दुनिया का लगभग 20% तेल इसी पतले रास्ते से गुजरता है… और अब यही रास्ता जंग का सबसे बड़ा जाम बन चुका है। भारत के लिए ये सिर्फ जियोग्राफी नहीं, इकोनॉमी का लाइफलाइन है।
अगर ये बंद हुआ— तो पेट्रोल पंप पर लाइनें लंबी और जेबें हल्की होना तय है।
साथ ही खाड़ी देशों में बसे करीब 1 करोड़ भारतीय…उनकी सुरक्षा भी इस जंग की छाया में खड़ी है।
सरकार का ‘7 कवच प्लान’: Crisis Management या Damage Control?
PM Modi ने राज्यसभा में जो प्लान पेश किया, वो किसी वॉर रूम की स्ट्रैटेजी जैसा लगता है।
1. 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स
COVID मॉडल पर आधारित ये ग्रुप्स अब तेल, गैस, सप्लाई चेन और महंगाई पर 24×7 नजर रखेंगे।
2. वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत
अब भारत सिर्फ मिडिल ईस्ट पर निर्भर नहीं रहेगा— “जहां तेल मिलेगा, वहीं से दोस्ती होगी।”
3. किसानों के लिए सुरक्षा कवच
खरीफ सीजन के लिए खाद का स्टॉक फुल… सरकार का दावा—“किसान पर जंग का असर नहीं पड़ेगा।”
4. जमाखोरी पर वार
राज्यों को साफ संदेश— “मुनाफाखोरी की कोशिश की, तो कार्रवाई तय।”
5. सामरिक तेल भंडार
भारत अपने ऑयल रिजर्व को 6.5 MMT तक बढ़ाने की तैयारी में… यानी “बुरे वक्त के लिए स्टॉक फुल।”

जमीनी सच्चाई: प्लान बड़ा या चुनौती?
सरकार का प्लान सुनने में मजबूत लगता है…लेकिन असली टेस्ट जमीन पर होगा। क्योंकि जंग सिर्फ बमों से नहीं, बाजार के उतार-चढ़ाव से भी लड़ी जाती है।
अगर तेल 120 डॉलर पार गया तो ये 7 ग्रुप्स भी शायद “मीटिंग मोड” से बाहर नहीं निकल पाएंगे।
पॉलिटिकल एक्सपर्ट सुरेन्द्र दुबे
“भारत में हर संकट का एक स्टैंडर्ड सॉल्यूशन है—कमेटी बना दो! फर्क बस इतना है कि इस बार कमेटी का नंबर 7 है। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या ये 7 ग्रुप्स महंगाई के राक्षस को पकड़ पाएंगे या फिर वो भी फाइलों के जंगल में खो जाएंगे? भारत की राजनीति में प्लान हमेशा 5 स्टार होता है… बस रिजल्ट कभी-कभी ‘लॉज’ जैसा निकलता है।”
कूटनीति का खेल: बैलेंसिंग एक्ट
भारत एक साथ अमेरिका, ईरान और इजरायल से बात कर रहा है। ये कूटनीति नहीं, एक रस्सी पर चलने वाला एक्ट है जहां गिरने का मतलब है इकोनॉमिक झटका + पॉलिटिकल प्रेशर।
जंग दूर है, असर पास
मिडिल ईस्ट की जंग भले हजारों किलोमीटर दूर हो… लेकिन उसका असर भारत के हर घर तक पहुंच सकता है। सरकार ने अपने “7 कवच” तैयार कर लिए हैं… अब देखना ये है कि ये कवच संकट को रोकते हैं या सिर्फ झेलते हैं।
क्योंकि इस बार लड़ाई सिर्फ सीमाओं की नहीं इकोनॉमी vs अनिश्चितता की है।
पानी पर पॉलिटिक्स या स्ट्रैटेजिक स्ट्राइक? India के फैसले से Pakistan प्यासा
