
इंडिगो की उड़ानों में चल रही भारी गड़बड़ी, कैंसिलेशन और लेट-लतीफी ने यात्रियों की नाक में दम कर दिया था। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे थे— “Flight से पहले भगवान भरोसे, बाद में IndiGo भरोसे!”
लेकिन अब सरकार ने खुद मैदान में उतरकर “टर्बुलेंस मोड” ऑन कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एक के बाद एक बड़े आदेश जारी किए और साफ कहा— “Midnight तक शेड्यूल पटरी पर होगा, और 2–3 दिनों में पूरा सिस्टम स्टेबल।”
सरकार ने एयरलाइंस को दिए कड़े आदेश
यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए इंडिगो समेत सभी एयरलाइंस को कई जरूरी निर्देश दिए गए हैं—
1. Midnight Deadline — उड़ानें होंगी टाइम पर
सरकार ने कहा कि आज रात 12 बजे तक फ्लाइट शेड्यूल सुधरने लगेंगे। अगले 2–3 दिनों में सब कुछ “नॉर्मल मोड” पर।
2. घर बैठे Real-Time Flight Delay Updates
अब हर एयरलाइंस को Digital Info System पर लाइव अपडेट देना होगा। No more guessing game!
3. फ्लाइट कैंसिल? Full Refund Automatic!
टिकट का पैसा मांगने का झंझट खत्म। इंडिगो खुद ऑटो-रिफंड करेगा।
4. एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों का Hotel Stay
जिनकी कनेक्टिंग उड़ानें लेट या मिस हुईं— एयरलाइंस होटल में ठहराएगी।
5. Senior Citizens को Lounge Access
क्योंकि कतार में खड़े-खड़े उनकी उड़ान से पहले ही ‘थकान लैंडिंग’ हो जाती है।
6. लेट फ्लाइट = Free Refreshments
Passenger Mood Stabilization Program शुरू। कॉफी-चाय से लेकर स्नैक्स तक—फ्री!
7. 24×7 Control Room
मंत्रालय ने “Airport शिविर” खोल दिया है। यहीं से पूरे देश की उड़ानों की रियल-टाइम निगरानी।
8. DGCA के Emergency Relaxations लागू
ताकि जल्दी से जल्दी उड़ानें रेगुलर मोड में आ सकें।

रेलवे भी आया मदद को—Passengers बोले ‘ये हुई न बात!’
इंडिगो की हालत देखकर रेलवे ने भी हाथ बढ़ाया और कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगा दिए—
-
राजधानी एक्सप्रेस: Extra 3A कोच
-
डिब्रूगढ़ राजधानी: Extra 3A
-
चंडीगढ़ शताब्दी: Extra Chair Car
-
अमृतसर शताब्दी: Extra Chair Car
यानी— “अगर आसमान ने धोखा दिया, तो ज़मीन ने साथ निभाया!”
सरकार का अंतिम संदेश
सरकार ने स्पष्ट कहा— “जब तक स्थिति NORMAL नहीं होती, मॉनिटरिंग और एक्शन जारी रहेगा।”
इंडिगो क्राइसिस ने भले ही यात्रियों को खूब परेशान किया हो, लेकिन अब लग रहा है कि अगला Boarding Call—‘Relief Flight’ का होगा!
पुतिन पहुंचे, मोदी जी ने गुलाब दिए —जानिए पुतिन का फुल डे शेड्यूल
