“America को जीरो टैरिफ, किसान को जीरो टेंशन!” – Shivraj Singh Chouhan

राघवेन्द्र मिश्रा
राघवेन्द्र मिश्रा

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने रविवार को उन तमाम आशंकाओं पर ब्रेक लगा दिया, जो India-US Trade Deal को लेकर किसानों के बीच तैर रही थीं। भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दो टूक कहा, “इस समझौते में भारत ने अपने किसानों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया है।”

मतलब साफ है — Deal हुई है, लेकिन Dil किसान का ही रखा गया है।

No Entry for Sensitive Crops: अमेरिका के लिए दरवाज़ा बंद

कृषि मंत्री ने साफ किया कि इस व्यापार समझौते में किसी भी प्रमुख फसल, फल, डेयरी या मसाले को अमेरिकी आयात के लिए नहीं खोला गया। जिन प्रोडक्ट्स पर Zero Concession है, उनमें शामिल हैं गेहूं, चावल, मक्का, सोयाबीन, चीनी, दालें, तिलहन, पोल्ट्री और पूरा डेयरी सेक्टर, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, Citrus फ्रूट्स, हरी मटर, काबुली चना, मूंग, एथनॉल और तंबाकू।

“America ने लिस्ट मांगी, India ने लाल लकीर खींच दी।”

Dairy Products? No Deal, No Drama

दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर, चीज़, क्रीम एक भी डेयरी प्रोडक्ट भारत में Import नहीं होगा। Shivraj Singh Chouhan ने साफ कहा कि Indian dairy farmers पूरी तरह shielded हैं

Indian Spices: Safe at Home, Star Abroad

भारतीय मसालों पर भी कोई खतरा नहीं। उल्टा फायदा मिला है। मसाला निर्यात में 88% की बढ़ोतरी। भारत के मसाले 200 से ज्यादा देशों में एक्सपोर।

“Masala अपना, Market पूरी दुनिया।”

Tariff Game: India Wins Smartly

इस समझौते के तहत अमेरिका ने कई भारतीय कृषि उत्पादों पर 50% से सीधे Zero Tariff कर दिया। Average tariff अब 18% रह गया, जो competitor देशों से कम है।

वहीं अमेरिका के दावे पर Shivraj बोले, “India ने US Agriculture को कोई Special Entry Pass नहीं दिया।”

Textile & SHGs: Women Power को Boost

Textile sector को भी इस डील से फायदा होगा। Low tariff = High competitiveness, Women Self Help Groups की income और lifestyle में सुधार यानी deal सिर्फ export नहीं, empowerment भी है।

PM Modi का स्टैंड: न झुकेंगे, न झुकाने देंगे

कृषि मंत्री ने PM Narendra Modi के बयान को दोहराया, “देश भी नहीं झुकेगा और किसान का हित भी नहीं टूटेगा।” इस agreement में यही लाइन guiding principle रही।

2047 Vision: Developed & Atmanirbhar India

Shivraj Singh Chouhan के मुताबिक अब तक 9 Free Trade Agreements हो चुके हैं। कई देशों से बातचीत जारी, समझौते Viksit Bharat 2047 की foundation हैं। आने वाले समय में Generic Medicines, Gems & ज्वेलरी, Aircraft Parts जैसी वस्तुओं पर भी reciprocal tariffs हट सकते हैं।

Deal ऐसी कि America खुश, Export खुश… और किसान पूरी तरह Safe!”

चुनाव से पहले Deal, जनता से सील! Bangladesh का ‘Trade Thriller’

Related posts

Leave a Comment