War Zone या Work Zone? खाड़ी में भारतीयों के लिए High Alert

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। Ministry of External Affairs के तहत संबंधित दूतावासों ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

साथ ही Government of Maharashtra ने भी विदेशों में रह रहे राज्य के नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने तथा आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

किन-किन देशों के लिए एडवाइजरी?

एडवाइजरी के अनुसार, निम्न स्थानों पर रह रहे भारतीयों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है:

  • Ramallah (पैलेस्टाइन)
  • Doha (कतर)
  • Riyadh (सऊदी अरब)
  • Tel Aviv (इज़राइल)
  • Tehran (ईरान)
  • Baghdad (इराक)
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Muscat (ओमान)
  • Jordan
  • Abu Dhabi (यूएई)

इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों को अनावश्यक यात्रा से बचने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

24×7 Helpline Active

भारतीय दूतावासों ने स्पष्ट किया है कि वे 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत संबंधित मिशन से संपर्क करने को कहा गया है। सरकार ने अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील भी दोहराई है।

राजनीतिक तनाव के दौर में अफवाहें कभी-कभी बारूद से ज्यादा तेज फैलती हैं। इसलिए सूचना की पुष्टि ही सुरक्षा की पहली शर्त है।

Maharashtra Government Monitoring Situation

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह केंद्र और भारतीय मिशनों के साथ लगातार समन्वय में है। विदेश में रह रहे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह advisory केवल औपचारिक बयान नहीं, बल्कि preventive diplomacy का हिस्सा है।

Middle East में जारी तनाव का असर वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है। Energy routes से लेकर expatriate communities तक, हर स्तर पर uncertainty है। ऐसे समय में सरकारों की जिम्मेदारी दोहरी हो जाती है: एक ओर कूटनीति, दूसरी ओर नागरिकों की सुरक्षा।

Kanpur Lamborghini Case: 8.30 करोड़ की ‘चाबी’ – जमानत पहले, ड्राइव बाद में

“Work Visa लिया था, War Alert मिल गया!” मध्यपूर्व में लाखों भारतीय काम कर रहे हैं कोई इंजीनियर, कोई डॉक्टर, कोई टेक प्रोफेशनल। उनके लिए हर Breaking News सिर्फ हेडलाइन नहीं, घर बैठे परिवार की धड़कन है।

सवाल यह नहीं कि हालात बिगड़ेंगे या सुधरेंगे। सवाल यह है कि सूचना कितनी तेज और कितनी सटीक है। क्योंकि संकट के समय WhatsApp यूनिवर्सिटी से ज्यादा भरोसेमंद सिर्फ Embassy की लाइन होती है।

Related posts

Leave a Comment