
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुआ नया Free Trade Agreement सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि global power shift का economic signal माना जा रहा है। इसे यूं ही ‘Mother of All Deals’ नहीं कहा जा रहा—यह समझौता करीब 2 अरब लोगों के लिए एक साझा बाजार तैयार करता है, जो दुनिया की कुल GDP का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है।
यूरोप से भारत आने वाले लगभग 97% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटेगा या खत्म होगा, जिससे ट्रेड सस्ता और तेज़ होगा। मतलब—कम कीमत, ज्यादा विकल्प और तेज़ सप्लाई चेन।
US क्यों हो रहा है Uncomfortable?
दिलचस्प बात यह है कि इस mega deal ने Washington में हलचल मचा दी है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बार फिर भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर निशाना साधा। संदेश साफ है—India-EU closeness, US strategic comfort zone को challenge कर रही है।
दरअसल, यह डील उस समय हुई है जब अमेरिका ने पहले ही Trump Tariff legacy के तहत भारतीय आयात पर भारी शुल्क लगाया था। ऐसे में India-EU समझौता, economic counter-move जैसा दिख रहा है।
यह डील इतनी अहम क्यों है?
EU पहले से ही भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। 2023-24 में दोनों के बीच ट्रेड: $135 Billion
करीब 9 साल बाद 2022 में बातचीत फिर शुरू हुई और अब जाकर इस पर मुहर लगी। इससे Indian exporters को बांग्लादेश जैसे देशों से मिलने वाली duty-free competition का जवाब मिलेगा।
Textiles, leather, chemicals, electronics और jewellery सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है—क्योंकि यहां India और Europe direct competitors नहीं, बल्कि partners हैं।

भारतीयों के लिए क्या होगा सस्ता?
अब आते हैं उस सवाल पर, जो आम जनता पूछ रही है—मेरी जेब पर क्या असर पड़ेगा?
- European cars पर टैरिफ: 110% → 10%
- Wine पर ड्यूटी: 150% → 20%
- Pasta, chocolate जैसे processed food पर टैरिफ: पूरी तरह खत्म
- EU exporters को सालाना €4 billion तक की बचत
- मतलब, luxury अब थोड़ी less luxury हो सकती है।
Trump Tariff का Strategic जवाब?
PM मोदी ने इसे दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की ideal partnership बताया। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह डील Trump-era tariffs का soft retaliation भी है।
जहां अमेरिका protectionism की ओर बढ़ा, वहीं India-EU ने globalization का नया रास्ता खोला।
Satirical truth:
जब अमेरिका ने दरवाज़ा आधा बंद किया, तो भारत ने खिड़की यूरोप की ओर खोल ली।
कांग्रेस से विदाई, AIMIM की एंट्री? नसीमुद्दीन का सियासी ‘U-Turn’
