अगर बंद हुआ होर्मुज, तो जेब पर पड़ेगा तगड़ा झटका

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

हाल ही में अमेरिका द्वारा किए गए हमले ने पश्चिम एशिया की शांति को गहरे संकट में डाल दिया है। इसके जवाब में ईरान की संसद ने एक ऐसा प्रस्ताव पास किया है जो न सिर्फ क्षेत्रीय संघर्ष, बल्कि वैश्विक आर्थिक स्थिरता को भी हिला सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट! क्या सच में बंद हो जाएगा दुनिया का सबसे अहम तेल रूट?

ईरान की संसद ने Strait of Hormuz को बंद करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। यह रास्ता बेहद अहम है क्योंकि दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी रूट से गुजरता है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा भारत, चीन और एशियाई देशों को जाता है।
हालांकि अंतिम फैसला सुप्रीम लीडर लेंगे, लेकिन प्रस्ताव पास होते ही बाज़ारों में खलबली मच गई है।

रूघुवंशी मर्डर- काले बैग का कनेक्शन: हत्याकांड में नया ट्विस्ट!

तेल-गैस बाजार में भूचाल! कीमतें क्यों जा सकती हैं आसमान पर?

अगर यह रूट बंद होता है तो:

तेल और गैस की वैश्विक कीमतों में भारी उछाल होगा

अमेरिका ईरान पर और सख्त कार्रवाई कर सकता है

सप्लाई चेन बाधित होगी, जिससे एशिया में महंगाई और तेल आपूर्ति संकट की संभावना बढ़ेगी

भारत पर कैसे पड़ेगा सीधा असर?

भारत को इस निर्णय से तीन बड़े झटके लग सकते हैं:

ऊर्जा आपूर्ति संकट:
भारत अपनी तेल की ज़रूरत का लगभग 50% और गैस की 40% सप्लाई खाड़ी देशों से करता है।
इनमें से ज्यादातर सप्लाई Strait of Hormuz से होकर आती है।

कीमतों में उछाल:
पेट्रोल-डीजल से लेकर खाना पकाने की गैस तक की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं, जिससे आम जनता पर सीधा असर होगा।

निर्यात में अड़चन:
खाड़ी देशों को भारत का बड़ा निर्यात होता है। अगर यह मार्ग बंद होता है, तो वैकल्पिक रूट ज्यादा खर्चीला होगा, जिससे निर्यात प्रभावित होगा।

आर्थिक असंतुलन की आहट

इस स्थिति का असर केवल तेल तक सीमित नहीं रहेगा। इसका प्रभाव:

रुपये की वैल्यू पर पड़ सकता है

घरेलू उद्योगों की लागत बढ़ सकती है

महंगाई दर में उछाल आ सकता है

स्टॉक मार्केट में भी गिरावट संभावित है

क्या युद्ध की ओर बढ़ रहा है पश्चिम एशिया?

ईरान ने यह स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका के हमले का जवाब देगा। इजराइल पर मिसाइल हमले और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पास किया गया प्रस्ताव – यह संकेत देता है कि स्थिति तेजी से युद्ध की ओर बढ़ सकती है

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्ते दुनिया के लिए कूटनीतिक और ऊर्जा संकट का सबसे बड़ा इम्तिहान होंगे।

खतरे की घंटी बज चुकी है – तेल की टंकी नहीं, आपकी जेब भरते रहना!

यदि होर्मुज स्ट्रेट बंद होता है तो यह न केवल अमेरिका और ईरान की लड़ाई होगी, बल्कि इससे भारत सहित पूरी दुनिया तेल की राजनीति और आर्थिक दबाव के भंवर में फंस सकती है।

जैसे-जैसे हालात बिगड़ते हैं, यह तय है कि आपके बजट पर जल्द असर दिखेगा – चाहे आप बाइक चलाएं या बल्ब जलाएं!

विशेष बच्चों के सुपरहीरो बनो! BPSC की बड़ी भर्ती आई है हाथों-हाथ

Related posts