हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा: ‘विधवा-अनाथ उपकर’ से ₹5 बढ़ोतरी, जानिए पूरा असर

संजीव पॉल
संजीव पॉल

पहाड़ों की ठंडी हवा में अब पेट्रोल पंपों पर हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मीटर चल रहा है… और साथ में चल रहा है एक नया सवाल—क्या हर लीटर के साथ हम सिर्फ ईंधन खरीद रहे हैं या किसी और की जिंदगी का सहारा भी? हिमाचल की सियासत ने इस बार ऐसा फैसला लिया है जिसमें भावनाएं भी हैं और बिल भी।

‘विधवा-अनाथ उपकर’: संवेदना या सियासी गणित?

Sukhvinder Singh Sukhu की सरकार ने VAT (संशोधन) विधेयक 2026 पास कर दिया है। इसके तहत पेट्रोल और डीजल पर ₹5 प्रति लीटर तक का अतिरिक्त टैक्स लगेगा—नाम रखा गया है ‘विधवा एवं अनाथ उपकर’।

सरकार का दावा साफ है—यह पैसा सीधे उन लोगों तक पहुंचेगा जिनके पास सहारा कम है। लेकिन सड़क पर खड़े आम आदमी के लिए यह सवाल अभी भी अनसुलझा है—“राहत वहां, बोझ यहां?”

कीमतें 100 के करीब: जेब का ‘इमोशनल ब्रेकडाउन’

हमीरपुर में जहां पेट्रोल पहले 94–95 रुपये के आसपास था, अब यह 100 रुपये के करीब पहुंचने की कगार पर है। डीजल भी पीछे नहीं है—परिवहन महंगा होगा, और इसका असर सब्जी से लेकर सफर तक दिखेगा।

यानी एक तरफ कल्याण योजनाओं की मजबूती…दूसरी तरफ रोजमर्रा की जिंदगी का महंगा होता बजट।

एक्सपर्ट व्यू: फायदा किसे, दबाव किस पर?

एनर्जी एक्सपर्ट अमित मित्तल कहते हैं:
“ईंधन पर टैक्स लगाना सरकारों का आसान टूल होता है क्योंकि यह तुरंत राजस्व देता है। लेकिन इसका ripple effect बहुत बड़ा होता है—transport cost बढ़ती है, inflation पर दबाव आता है, और ultimately यह middle class और lower income groups पर ही ट्रांसफर हो जाता है। अगर इस cess का utilization transparent नहीं हुआ, तो यह सिर्फ एक और ‘नाम वाला टैक्स’ बनकर रह जाएगा।”

पॉलिटिकल एक्सपर्ट रूबी अरुण का नजरिया अलग है:
“यह कदम purely political optics और welfare narrative का मिश्रण है। सरकार एक तरफ compassion दिखाना चाहती है, लेकिन timing और execution इसे controversial बना देते हैं। जनता भावनाओं को समझती है, लेकिन अपनी जेब का गणित ज्यादा तेज़ी से समझती है। अगर जनता को direct benefit नहीं दिखा, तो यह मुद्दा चुनावी हथियार बन सकता है।”

विपक्ष का हमला: ‘संवेदना की आड़ में टैक्स’

विपक्ष ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए सीधा हमला बोला है। उनका तर्क—जब पड़ोसी राज्यों में ईंधन सस्ता है, तो हिमाचल में महंगा क्यों? सवाल उठ रहा है—क्या लोग सीमावर्ती इलाकों से सस्ता पेट्रोल भरवाने निकलेंगे? अगर ऐसा हुआ, तो राज्य के राजस्व पर उल्टा असर भी पड़ सकता है।

बिल पास, अब अगला पड़ाव

विधानसभा में हंगामे के बावजूद बिल पास हो चुका है। अब यह राज्यपाल की मंजूरी के लिए जाएगा, जिसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सरकार इसे “सामाजिक न्याय” बता रही है…विपक्ष इसे “आर्थिक अन्याय”

नाम बड़ा, असर कड़वा?

भारतीय राजनीति में नाम अक्सर कहानी से ज्यादा भावनात्मक होते हैं। “विधवा-अनाथ उपकर”—सुनते ही दिल नरम पड़ जाता है…लेकिन पेट्रोल पंप पर बिल देखकर वही दिल थोड़ा सख्त भी हो जाता है। यह वही देश है जहां टैक्स का नाम कविता होता है…और भुगतान करते समय वह गद्य बन जाता है।

सहानुभूति बनाम सच्चाई

यह फैसला सिर्फ एक टैक्स नहीं—एक टेस्ट है। टेस्ट इस बात का कि क्या सरकार संवेदना और संतुलन दोनों को साथ लेकर चल सकती है?

क्योंकि जनता दिल से वोट करती है… लेकिन जेब से सोचती है।

Valentine Day दोस्ती- Relationship License! कोर्ट का बड़ा फैसला

Related posts

Leave a Comment