
रमजान का चांद नजर आते ही दिलों में एक अलग सी रौशनी उतर आती है। इबादत, सब्र और शुक्र का यह महीना सिर्फ रोज़ा रखने का नहीं, बल्कि खुद को बेहतर इंसान बनाने का मौका भी है।
Hello UP Family की ओर से आप सभी को दिल से Ramadan Mubarak। यह महीना आपके घर में सुकून, आपकी दुआओं में कबूलियत और आपके दिल में मोहब्बत लेकर आए।
रोज़ा सिर्फ भूख का नाम नहीं
रोज़ा हमें सिखाता है कि असली ताकत self-control में है। दिन भर की प्यास हमें उन लोगों की याद दिलाती है जिनके लिए यह हालात रोज़मर्रा की हकीकत है।
और हां, इफ्तार की टेबल पर समोसे और खजूर के साथ जो unity परोसी जाती है वही असली इंडिया है।
दुआओं में याद रखें
इस पवित्र महीने में हम सब दुआ करें देश में अमन बना रहे। समाज में मोहब्बत बढ़े और सोशल मीडिया पर कम से कम एक महीना तो ट्रोलिंग रोज़ा रख ले।
Ramadan Spirit: Beyond Religion
Ramadan सिर्फ एक religious observance नहीं, यह spiritual reset button है। यह हमें याद दिलाता है कि growth सिर्फ career में नहीं, character में भी होनी चाहिए।

UP की गंगा-जमुनी तहज़ीब का यही रंग है जहां त्यौहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं।
आपकी हर दुआ कबूल हो, हर रोज़ा मुकम्मल हो और हर इफ्तार खुशियों से भरा हो।
Ramzan Kareem!
दबिश से लौट रही पुलिस टीम का हादसा: बॉर्डर पर मौत की टक्कर
