अब डोरबेल नहीं, ड्रोन! Gurugram में आसमान से उतरेगा आपका पार्सल

अजमल शाह
अजमल शाह

भारत में हुए दुनिया के सबसे बड़े AI Summit के बाद टेक्नोलॉजी अब स्टेज से उतरकर सड़कों और आसमान में दिखाई देने लगी है। Gurugram में ड्रोन और AI रोबोट के जरिए घर-घर डिलिवरी की शुरुआत हो चुकी है।

इस पहल को लॉन्च किया है Gurugram बेस्ड कंपनी Sky Air Mobility ने। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली ऐसी पहल है, जहां drone और autonomous rover मिलकर consumer तक parcel पहुंचा रहे हैं।

36 लाख डिलिवरी और 1000 टन CO2 बचत का दावा

Sky Air Mobility के CEO अंकित कुमार के मुताबिक, पिछले ढाई साल में कंपनी 36 लाख से ज्यादा डिलिवरी पूरी कर चुकी है।

सिर्फ स्पीड ही नहीं, sustainability पर भी फोकस है। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल से करीब 1,000 टन CO2 उत्सर्जन कम हुआ है। यानी पार्सल भी पहुंचेगा और हवा भी कुछ हल्की रहेगी।

कैसे काम करता है यह ‘Physical AI’ मॉडल?

AI Impact Summit में कंपनी ने अपने hybrid delivery model का लाइव डेमो दिया। पहला चरण: Drone पैकेज को एक designated Arrive Point तक पहुंचाता है। दूसरा चरण: वहां से एक AI-powered rover पार्सल उठाकर सीधे ग्राहक के दरवाजे तक डिलिवर करता है।

यानी sky से ground तक seamless handover। न ट्रैफिक जाम, न डिले का बहाना।

Global Partnership का गेमचेंजर दांव

कंपनी ने Nasdaq में सूचीबद्ध अमेरिकी कंपनी Arrive AI और Autonomy के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। यह collaboration भारत में autonomous delivery ecosystem को नया boost दे सकता है।

CEO अंकित कुमार का कहना है कि आने वाले समय में इस मॉडल को और शहरों तक विस्तार दिया जाएगा। सवाल सिर्फ इतना है: क्या अब “Out for Delivery” का मतलब सच में आसमान की ओर देखना होगा?

Delhi-NCR का हाईटेक मोड़

AI Summit के बाद Delhi-NCR तेजी से tech experimentation zone में बदलता दिख रहा है। Gurugram, जो पहले corporate hub के रूप में जाना जाता था, अब smart logistics innovation का playground बन रहा है। अगर यह मॉडल scalable और affordable साबित होता है, तो traditional delivery नेटवर्क को rethink करना पड़ सकता है।

पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत, 27 घायल

Related posts

Leave a Comment