गुरु तेग बहादुर जी का संदेश—‘धैर्य रखो, सब स्पष्ट हो जाएगा’” छुट्टी भी मिलेगी

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस हर साल 24 नवंबर को आता है। लेकिन इस साल दिल्ली और यूपी सरकार ने छुट्टी 25 नवंबर को घोषित कर दी है। जनता का रिएक्शन: “अरे भाई, छुट्टी तो बता दो… व्रत किस दिन रखें?”

लेकिन दिन कोई भी हो, भाव वही रहता है—त्याग, साहस और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का स्मरण।

गुरु तेग बहादुर जी कौन थे?

सिखों के नवें गुरु। धर्म की रक्षा के लिए बिना हथियार उठाए अपना शीश तक दे दिया। साल 1675 में दिल्ली में शहादत दी। उनकी कुर्बानी ने यह सिद्ध कर दिया कि “धर्म केवल मानने की चीज़ नहीं, निभाने की जिम्मेदारी भी है।”

आखिर Shaheedi Diwas क्यों मनाया जाता है?

मुगल शासक औरंगजेब के धार्मिक उत्पीड़न का गुरुजी ने खुलकर विरोध किया। जब कश्मीरी पंडितों को जबरन धर्म परिवर्तन का सामना करना पड़ा, तब गुरु तेग बहादुर जी उनके लिए दीवार बनकर खड़े हो गए।

औरंगजेब चाहता था डर—गुरुजी दे गए प्रेरणा। औरंगजेब चाहता था सत्ता—गुरुजी दे गए शांति।

उनका बलिदान केवल सिख समुदाय के लिए नहीं, पूरे भारत की आत्मा के लिए अमर संदेश है।

शहीदी दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन देशभर के गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, अरदास, लंगर सेवा और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित होती हैं।

दिल्ली के ऐतिहासिक शीश गंज साहिब गुरुद्वारे में भीड़ उमड़ पड़ती है—जहां गुरुजी ने शहादत दी। हज़ारों श्रद्धालु मत्था टेकते हैं-“धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ देने वाला ही गुरु कहलाता है।”

गुरु तेग बहादुर के अनमोल विचार—आज भी 24 कैरेट सोना

सुख–दुख, मान–अपमान सब समान

Life Tip: अगर लोग आपको कभी सर पर चढ़ाते और कभी नीचे गिराते—तो शांत रहो। दुनिया का WiFi कनेक्शन यही है।

धर्म वही जो व्यवहार में उतरे

Goodness is the real religion.
WhatsApp स्टेटस पर “Be Kind” लिखने से कुछ नहीं होता—किसी जरूरतमंद को पानी पिला दो, काम बन जाएगा।

ईश्वर बाहर नहीं, भीतर

Google नहीं, दिल में सर्च करो—God मिलेगा।

घमंड कंट्रोल = मोक्ष का फास्ट-ट्रैक पास

Ego छोड़ दो, दुनिया और हल्की लगेगी।

दया रखो, नफरत सिर्फ विनाश करती है

नफरत वो UPI स्कैम है—देते आप हैं, नुकसान आपकी आत्मा को होता है।

डर सिर्फ दिमाग में होता है

Fear is a software bug.
रीस्टार्ट करो, ठीक हो जाएगा।

छोटे काम = बड़े चमत्कार

आज एक छोटा अच्छा काम भी इतिहास बना सकता है।

सफलता–विफलता सब अस्थायी

महत्वपूर्ण है—साहस

“Hasina पर फांसी की सज़ा… Pakistan बोला: ‘Humare बस की बात नहीं!’”

Related posts

Leave a Comment