“Giorgio Armani नहीं रहे, लेकिन उनका स्टाइल हमेशा अमर रहेगा!”

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

इटली से लेकर इंडिया तक, रेड कार्पेट से लेकर रनवे तक, और हॉलीवुड से लेकर हर दिल तक — Giorgio Armani सिर्फ एक डिज़ाइनर नहीं, एक मूड थे।
91 साल की उम्र में उन्होंने मिलान स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। फैशन हाउस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा –

“एक युग समाप्त हो गया।”

बीमारी से जूझते-जूझते हुई विदाई

Armani पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। जून 2025 में हुए Milan Men’s Fashion Week में वो पहली बार अपने शो से गायब थे — और शायद फैशन इंडस्ट्री को वहीं एक इशारा मिल गया था।

उनकी अनुपस्थिति में ही सब समझ गए थे:

“Giorgio शायद अब रनवे के पार जा रहे हैं।”

डिपार्टमेंटल स्टोर से इंटरनेशनल फैशन के सम्राट तक

उनकी कहानी बॉलीवुड फिल्म जैसी लगती है –

  • पिता अकाउंटेंट, बेटा मेडिकल स्टूडेंट, फिर आर्मी में भर्ती, और एक दिन डिपार्टमेंटल स्टोर की मेन्सवेयर डिपार्टमेंट में नौकरी, वहीं से स्टाइल का सफर शुरू हुआ।

सेरुति ब्रांड में काम किया, फिर 1975 में खुद का ब्रांड लॉन्च किया – और दुनिया को बताया कि “सादा भी शानदार हो सकता है।”

23,000 करोड़ का साम्राज्य और फिर भी विनम्र इंसान

Giorgio Armani Group का सालाना टर्नओवर लगभग 23,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने ना सिर्फ फैशन बल्कि म्यूजिक, स्पोर्ट्स और लग्जरी हॉस्पिटैलिटी को भी स्टाइलिश बनाया।

लेकिन अपने कलेक्शन की बारीकी से लेकर मॉडल्स के हेयरस्टाइल तक, हर चीज़ पर खुद ध्यान देने वाला यह इंसान कभी “डिवा” नहीं बना — वो “डिज़ाइनर विद डिज़िप्लिन” रहे।

दुनिया के सबसे अमीर LGBT व्यक्तियों में शामिल

Giorgio Armani खुले तौर पर कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर चर्चा नहीं करते थे, लेकिन वो दुनिया के सबसे अमीर LGBTQ+ इंडिविजुअल्स में शामिल थे।

उन्होंने कभी शादी नहीं की, न कोई संतान छोड़ी। लेकिन दुनियाभर के फैशनप्रेमियों का प्यार, उनकी सबसे बड़ी विरासत रहा।

फैशन हाउस की 50वीं वर्षगांठ का सपना अधूरा रह गया

सितंबर 2025 के मिलान फैशन वीक में Armani Fashion House के 50 साल पूरे होने वाले थे। तैयारी ज़ोरों पर थी, लेकिन किसे पता था कि जश्न के पहले ही विदाई का सन्नाटा छा जाएगा।

“कांग्रेस टॉफी पर 21% टैक्स लगाती थी, बाल नोच लेते अगर मैं करता!”

Related posts

Leave a Comment