FASTag टेंशन! New Year Gift में सरकार ने किया KYC सिस्टम Simplify

संदीप भट्ट
संदीप भट्ट

नए साल की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार ने हाईवे पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है। FASTag से जुड़ी KYC की लंबे समय से चली आ रही झंझट अब खत्म होने वाली है। हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने घोषणा की है कि 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के लिए FASTag जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी होगी।

अब तक FASTag में क्यों होती थी परेशानी?

अब तक नई गाड़ी के FASTag के लिए बार-बार KYC verification फेल होना। सही डॉक्यूमेंट के बावजूद FASTag ब्लॉक हो जाना। एक्टिवेशन के बाद भी नोटिस और SMS की बौछार। जैसी समस्याएं आम थीं।
FASTag लगा था, लेकिन टेंशन EMI से ज्यादा।

Government Decision: KYC की अनिवार्यता खत्म

इन शिकायतों को देखते हुए सरकार ने बड़ा structural reform किया है। अब नई गाड़ियों के FASTag के लिए अलग से Know Your Vehicle (KYV/KYC) कराने की जरूरत नहीं होगी।

नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

FASTag जारी करते समय ही RC (Registration Certificate) चेक। एक ही बार में पूरी जानकारी वेरिफाई। बार-बार की प्रक्रिया से पूरी तरह छुटकारा।

पुराने FASTag Users को क्या करना होगा?

अगर आपकी गाड़ी में पहले से FASTag लगा है, तो Good News है। कोई दोबारा KYC नहीं। कोई नया फॉर्म नहीं। जब तक कोई शिकायत नहीं, तब तक सब कुछ as it is चलेगा।

Old FASTag = No New Headache

किन मामलों में होगी दोबारा जांच?

हालांकि कुछ exceptional cases में जांच जरूरी हो सकती है:

  • FASTag गलत वाहन पर लगा हो
  • दुरुपयोग या फ्रॉड की शिकायत
  • गलत जानकारी के आधार पर जारी FASTag

इन मामलों में ही KYV प्रक्रिया लागू होगी।

VAHAN Portal से होगी गाड़ी की पूरी जांच

नए नियमों के तहत बैंकों को FASTag एक्टिवेशन से पहले VAHAN Portal से वाहन की डिटेल्स वेरिफाई करनी होंगी। VAHAN में डेटा न होने पर RC के आधार पर जांच। पूरी जिम्मेदारी FASTag जारी करने वाले बैंक की होगी।

अब FASTag कब होगा एक्टिव?

अब बड़ा बदलाव यह है कि Verification पहले, Activation बाद में। पहले की तरह एक्टिवेशन के बाद जांच का सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे बाद में होने वाली परेशानियां नहीं होंगी।

सरकार का आधिकारिक बयान

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, “यह सुधार FASTag सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, भरोसेमंद और यूजर-फ्रेंडली बनाएगा। वैध डॉक्यूमेंट होने के बावजूद होने वाली देरी अब खत्म होगी।”

साथ ही, फर्जी और गलत FASTag पर भी लगाम लगेगी।

FASTag अब सिर्फ टोल पेमेंट का नहीं, बल्कि Ease of Travel का Symbol बनने जा रहा है। New Year 2026 में सरकार का यह फैसला हाईवे ट्रैवल को सच में hassle-free बना देगा।

Zomato-Swiggy ने New Year Eve पर बढ़ाए Incentives, Payout

Related posts

Leave a Comment