मिसाइलों के साए में Dubai! सितारे फंसे, एयरस्पेस बंद – दुनिया देखती रह गई

संजीव पॉल
संजीव पॉल

मिडिल ईस्ट में छिड़ी भीषण जंग का असर अब ग्लैमर और लग्ज़री के शहर Dubai तक पहुंच चुका है। ईरान बनाम इजरायल-अमेरिका टकराव के बाद 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच खाड़ी देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया। जो शहर 24×7 उड़ानों और रौशनी के लिए जाना जाता है, वहां अब रनवे पर खामोशी और लोगों के चेहरों पर बेचैनी है।

Dubai International Airport (DXB) पर हजारों यात्री अटके हैं जिनमें आम टूरिस्ट से लेकर इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज तक शामिल हैं।

एयरपोर्ट पर फंसीं भारतीय स्टार्स

भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट PV Sindhu बर्मिंघम के लिए रवाना होने वाली थीं, लेकिन फ्लाइट कैंसिल। वे एयरपोर्ट लाउंज में अन्य खिलाड़ियों के साथ इंतजार कर रही हैं। उधर बॉलीवुड अभिनेत्री Sonal Chauhan ने दुबई से भावुक वीडियो मैसेज जारी कर प्रधानमंत्री Narendra Modi से सुरक्षित निकासी की अपील की है। उनका कहना है “स्थिति बेहद अनिश्चित है, हर कोई डरा हुआ है।”

भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की रणनीति बना रहा है।

खेल जगत भी ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ में

दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के बाद वर्ल्ड नंबर वन Daniil Medvedev शहर से बाहर नहीं निकल पाए। होटल में रुके खिलाड़ी अब प्रैक्टिस कोर्ट से ज्यादा न्यूज़ अपडेट्स देख रहे हैं।

ब्रिटिश बॉक्सर Amir Khan और फुटबॉल लीजेंड Rio Ferdinand भी यूएई में छुट्टियां मना रहे थे लेकिन अब वे भी एयरस्पेस बंदी की मार झेल रहे हैं।

रियलिटी स्टार्स की ‘रियल’ टेंशन

ब्रिटिश टीवी स्टार Vicky Pattison हनीमून पर थीं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ‘एग्ज़िट अपडेट’ मांग रही हैं। ‘लव आइलैंड’ फेम Laura Anderson ने आसमान में दिखती मिसाइल ट्रेल्स और धमाकों को “terrifying” बताया।

लग्ज़री सिटी का लॉकडाउन मोड

दुबई, जहां लोग ‘डेज़र्ट सफारी’ और ‘स्काईडाइव’ के लिए आते हैं, वहां अब सबसे बड़ा एडवेंचर है वापस घर पहुंचना। जो शहर कभी “World’s Busiest International Hub” कहलाता था, वह अचानक ‘पॉज़’ बटन पर चला गया है।

War doesn’t knock. It disrupts itineraries.

मिडिल ईस्ट में जंग, दुबई में दहशत! Marina के आसमान में मिसाइल

Related posts

Leave a Comment