Delhi Car Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर भीषण धमाका, 8 की मौत

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

राजधानी दिल्ली सोमवार शाम अचानक दहशत में आ गई, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में भीषण धमाका हुआ।
धमाके की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।

अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई घायल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

मौके पर 7 दमकल की गाड़ियां, 3 कारें बनीं कबाड़

दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, कुल 7 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन कारें पूरी तरह जल गईं। धुएं का गुबार लाल किला और मेट्रो स्टेशन की छत तक पहुंच गया — लोगों में अफरा-तफरी मच गई, मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं।

चश्मदीद ने कहा — “धमाका इतना जोरदार था कि दीवारें हिल गईं”

स्थानीय निवासी ने बताया —

“मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं। नीचे आया तो चारों तरफ भगदड़ मची थी। कार के परखच्चे उड़ चुके थे।”

धमाके के तुरंत बाद इलाके को कॉरडन ऑफ (Cordon Off) कर दिया गया। NDRF और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।

घायल LNJP में भर्ती, कई की हालत नाजुक

घायलों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों की हालत गंभीर है। सरकार ने घायलों के इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम बनाई है।

जांच के केंद्र में — आतंक या तकनीकी खराबी?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा कि फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में LPG सिलेंडर ब्लास्ट या IED विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार की नंबर प्लेट झुलस चुकी है, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।

सुरक्षा बढ़ी, इलाके में मेट्रो सेवा प्रभावित

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद किया गया है। लाल किला और जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। जांच एजेंसियों ने सभी प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है।

आगे की जांच जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम को भी सतर्क कर दिया गया है। देशभर के बड़े शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

तालिबान गरम — पाकिस्तान पर ग़ुस्से की बौछार ‘भाईचारे’ में बारूद की बू

Related posts

Leave a Comment