
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने शुक्रवार सुबह यात्रियों को चेताया— “फ्लाइट पकड़ना है तो पहले फ्लाइट चेक करना न भूलें!”
क्योंकि एयरपोर्ट पर इस समय हालत ऐसी है कि शेड्यूल उड़ानों की तरह हर घंटे बदल रहा है। ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते कई घरेलू उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की बाढ़ आ गई है। यानी, इस सप्ताह “Time to Fly” नहीं, बल्कि “Time to Wait” सीजन चल रहा है।
एयरपोर्ट का बयान—‘टीमें काम पर हैं, बस फ्लाइट्स ही नहीं चल पा रहीं’
एयरपोर्ट प्राधिकरण का कहना है कि कुछ तकनीकी व संचालन संबंधी समस्याओं के कारण उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है।
On-ground टीमें एयरलाइंस और पार्टनर्स के साथ ‘Operation Normalcy’ मिशन में जुटी हुई हैं।
यात्रियों से अपील— “धैर्य रखें, सहयोग करें… और हाँ, गुस्सा एयरलाइन काउंटर पर ही निकालें, कहीं और नहीं।”
एयरपोर्ट ने साफ कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में फ्लाइट टाइमिंग कभी भी बदल सकती है, इसलिए एयरपोर्ट पहुंचने से पहले स्टेटस चेक करना अनिवार्य है।
यात्रियों के लिए सलाह—‘Early आओ, Alert रहो, और ऐप चेक करते रहो’
यात्रियों को सुझाव—भीड़ को देखते हुए समय से पहले पहुंचें
- एयरलाइन की वेबसाइट/ऐप पर नज़र रखें
- अनऑफिशियल टिकट एजेंटों और सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा न करें
कहने को तो ये सलाह है, लेकिन असली सलाह यही है— “अगर आज फ्लाइट मिल जाए, तो इसे achievement समझें।”

IndiGo का झटका—550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की सांसें अटकीं
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले तीन दिनों से लगातार यात्रियों की परीक्षा ले रही है। गुरुवार को अकेले 550+ उड़ानें रद्द की गईं। काउंटर पर लंबी कतारें, बोर्ड पर “Delayed / Cancelled” की लाइनें, और यात्रियों की एक ही दुआ — “भगवान कोई दूसरी फ्लाइट दिलवा दो!”
IndiGo CEO का कहना—“स्थिति कठिन है… हमारी टीमें कोशिश कर रही हैं… लेकिन normal होने में समय लगेगा।”
इसे पढ़कर यात्री बोले—“ये बात तो हमें कतार में खड़े-खड़े पहले ही समझ आ गई थी।”
एयरपोर्ट का माहौल—‘Queue का कुआं और Gate का जंगल’
उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर भीड़ इतनी है कि ट्रॉली संभालना भी एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसा लग रहा है। लोगों के चेहरे पर ग़ुस्सा, बैग में कपड़े, और दिमाग में… “अभी फ्लाइट लेट क्यों हुई?” का सवाल लगातार घूम रहा है।
ट्रंप का नया दावा—पुतिन Good Mood में हैं, युद्ध खत्म करना चाहते हैं
