आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष राशि – व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं
आज का दिन आशावादी रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी।
भाग्य: 82%
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृषभ राशि – विरोधियों से रहें सावधान
कामयाबी मिलेगी लेकिन विरोधियों से दूरी बनाकर रखें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सोच-समझकर फैसले लें।
भाग्य: 70%
उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें।
मिथुन राशि – उलझनें बढ़ा सकती हैं तनाव
छोटी बातें बड़ी परेशानी का रूप ले सकती हैं। तनाव से बचने के लिए शांत रहें और संयम से काम लें। व्यापार में सतर्कता रखें।
भाग्य: 64%
उपाय: गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।
कर्क राशि – वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी
बड़ी उपलब्धियों के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी और परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्य: 79%
उपाय: योग व प्राणायाम करें।
सिंह राशि – खर्चों को रखें कंट्रोल में
आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। किसी खास से गिफ्ट मिल सकता है।
भाग्य: 68%
उपाय: भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
कन्या राशि – कारोबार में होंगे फायदे
आर्थिक लाभ के योग हैं। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी और पार्टनर के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
भाग्य: 83%
उपाय: भूखों को भोजन कराएं।
तुला राशि – कार्यों में आ सकती हैं रुकावटें
कामों में रुकावट और अस्थिरता आ सकती है। संयम बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्य: 81%
उपाय: सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।
वृश्चिक राशि – व्यस्तता और जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी
काम की अधिकता के कारण तनाव संभव है लेकिन पूरी मेहनत करने से सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान मिलेगा।
भाग्य: 67%
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें।
धनु राशि – आर्थिक रूप से दिन शुभ
पुराने निवेश से लाभ होगा। वेतनवृद्धि या प्रमोशन संभव है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोर्ट से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी।
भाग्य: 86%
उपाय: पहली रोटी गौ माता को दें।
मकर राशि – रिश्तों में आएगी मजबूती
अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी लेकिन परिवार से जुड़ाव आपको संतुलन देगा। लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें।
भाग्य: 77%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
कुंभ राशि – कार्यों में सतर्कता जरूरी
छोटी गलतियां बड़ा असर डाल सकती हैं। बच्चों और दोस्तों के साथ समय बिताएं। परिवारिक शांति बनाए रखें।
भाग्य: 68%
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां डालें।
मीन राशि – जल्दबाज़ी से बचें
मानसिक रूप से मजबूती की ज़रूरत है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। रिश्तों में स्थिरता बनाए रखें।
भाग्य: 71%
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।