आज का राशिफल: चटपटी भविष्यवाणियाँ जो बदल सकती हैं आपका दिन

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन:
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। घर में शुभ कार्यक्रम की संभावना है।

बचाव करें:
भावुकता में निर्णय न लें। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं।

Lucky Tip: मंदिर में लाल वस्त्र का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन:
खर्च और आय में बैलेंस बनाए रखना होगा। कुछ ज़रूरी खर्च अचानक सामने आ सकते हैं। वाहन से जुड़ी परेशानियों का सामना हो सकता है।

बचाव करें:
मित्र से अनबन हो सकती है। संयम रखें।

Lucky Tip: सफेद रंग की चीज़ों का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन:
पेंडिंग काम निपटाने का समय है। प्रेमी से भविष्य की बात हो सकती है। नौकरी या पढ़ाई में अच्छी खबर मिल सकती है।

बचाव करें:
बिजनेस में बदलाव से बचें।

Lucky Tip: हरे रंग के कपड़े पहनें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन:
मिलाजुला दिन रहेगा। खोई हुई चीज़ मिल सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।

बचाव करें:
बड़े निर्णयों में रिस्क न लें।

Lucky Tip: चावल का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन:
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घूमने का भी प्लान बन सकता है।

बचाव करें:
कर्ज लेने से पहले दो बार सोचें।

Lucky Tip: बच्चों को कुछ मीठा खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन:
आर्थिक लाभ मिलेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुधार के लिए प्रयास करें।

बचाव करें:
स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

Lucky Tip: तुलसी के पौधे को जल दें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन:
खुशियों से भरा रहेगा। धन में वृद्धि होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। परिवार में आनंद का माहौल बनेगा।

बचाव करें:
माताजी की बातों को नजरअंदाज न करें।

Lucky Tip: मां दुर्गा की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन:
रिस्क भरे फैसलों का दिन है। शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। गलती से सबक लें।

बचाव करें:
प्रेम जीवन में संयम रखें।

Lucky Tip: लाल फूल चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन:
पिता से सलाह लें, जिससे बड़े फैसलों में मदद मिलेगी। धार्मिक मनोवृत्ति बनी रहेगी।

बचाव करें:
अनजाने में कोई बड़ा खर्च न करें।

Lucky Tip: पीली वस्तु का सेवन करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन:
बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी डूबे धन की वापसी हो सकती है। फैमिली से सपोर्ट मिलेगा।

बचाव करें:
भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

Lucky Tip: शनि मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन:
तनाव बना रह सकता है। पैसों को लेकर प्लानिंग करें। विवादों से दूर रहें।

बचाव करें:
बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट न करें।

Lucky Tip: नीले वस्त्र धारण करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन:
धार्मिक यात्रा का योग है। करियर में उन्नति संभव। संतान और जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा।

बचाव करें:
पुराने मित्रों से मुलाकात में भावनाओं पर काबू रखें।

Lucky Tip: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

Related posts

Leave a Comment