
आज 1 फरवरी, बजट 2026 से ठीक पहले आम लोगों को नहीं, बल्कि होटल-ढाबों और कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी है।
हालांकि राहत की बात ये है कि 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस हैं, यानी घर की रसोई फिलहाल सुरक्षित है — पर बाहर खाने का बिल अब और भारी पड़ सकता है।
किसकी रसोई पर गिरी गाज?
कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग सर्विस सबकी लागत बढ़ेगी। मतलब साफ है — प्लेट में वही खाना, बिल में ज्यादा नमक।
चारों महानगरों में आज से नए रेट
- दिल्ली: ₹1740.50
- कोलकाता: ₹1844.50
- मुंबई: ₹1692.00
- चेन्नई: ₹1899.50
खास बात ये है कि जनवरी में पहले ही ₹111 की बढ़ोतरी हो चुकी थी, यानी 2026 के पहले दो महीनों में ही दो बार झटका।
घरेलू सिलेंडर पर फिलहाल नो टेंशन
घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार कीमतें 8 अप्रैल 2025 को बदली गई थीं।
मौजूदा घरेलू रेट:
- दिल्ली: ₹853
- मुंबई: ₹852
- कोलकाता: ₹879
- चेन्नई: ₹868
सरकारी संकेतों के मुताबिक, आने वाले महीनों में घरेलू गैस के दाम बढ़ने की संभावना कम है।

सरकार का संदेश साफ है, “घर में खाना बनाओ, बाहर खाने की आदत कम करो!”
Budget से पहले महंगाई का ये silent announcement होटल इंडस्ट्री को तो समझ आ गया है, अब देखना है कि बजट में उन्हें कोई मरहम मिलता है या नहीं।
Commercial LPG महंगा = बाहर खाना महंगा। Domestic LPG stable = घर की रसोई सुरक्षित। Budget 2026 = उम्मीदों का बोझ।
अब नजरें बजट भाषण पर टिकी हैं — राहत मिलेगी या अगला झटका?
केरल बजट 2026: ASHA खुश, बेरोजगार मुस्कुराए, बुजुर्ग बोले—अब हमारी भी सुनी!
