चीन ने ताइवान के ऊपर आसमान बंद किया, क्या आने वाला है बड़ा तूफान?

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

आसमान खाली कर दिया गया है… और जमीन पर खामोशी फैल गई है। चीन ने 40 दिनों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया… बिना कोई वजह बताए। क्या यह सिर्फ एक नोटिस है… या आने वाले तूफान का ट्रेलर? जब आसमान बंद होता है… तो जमीन पर कुछ बड़ा पक रहा होता है।

अचानक फैसला: 40 दिन की बंदी

China ने ताइवान के आसपास एक विशाल एयरस्पेस को 40 दिनों के लिए बंद कर दिया है। यह इलाका Yellow Sea से लेकर East China Sea तक फैला हुआ है। इतना लंबा एयरस्पेस क्लोजर आमतौर पर नहीं होता… और यही इस खबर को खतरनाक बना रहा है। यह बंदी नहीं… एक संकेत है।

टाइमिंग पर सवाल: जब दुनिया उलझी है

यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका मिडिल ईस्ट में उलझा हुआ है। United States की सैन्य प्राथमिकताएं फिलहाल ईरान और उस क्षेत्र पर केंद्रित हैं। क्या चीन इस मौके का फायदा उठा रहा है? जब एक सुपरपावर व्यस्त हो… दूसरा चाल चलता है।

सैन्य अभ्यास या कुछ और?

पहले भी चीन ऐसे एयरस्पेस बंद करता रहा है, लेकिन वो कुछ दिनों के लिए होते थे। इस बार न कोई अभ्यास घोषित हुआ… न कोई आधिकारिक वजह दी गई। यानी रहस्य और गहराता जा रहा है। सबसे खतरनाक चीज़ है—अनिश्चितता।

Taiwan लंबे समय से चीन के लिए संवेदनशील मुद्दा रहा है। चीन इसे अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को स्वतंत्र समझता है।यह एयरस्पेस क्लोजर कहीं “प्रेशर टैक्टिक” तो नहीं? जहां दावा होता है… वहां टकराव तय होता है।

इस फैसले का असर सिर्फ ताइवान तक सीमित नहीं रहेगा। यह दुनिया के सबसे व्यस्त एयर रूट्स में से एक है, जिससे इंटरनेशनल फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। यानी यह कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था और ट्रैवल दोनों को हिला सकता है। एक फैसला… और असर पूरी दुनिया पर।

सन्नाटा या तूफान?

चीन का यह कदम जितना शांत दिख रहा है… उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। कोई आधिकारिक कारण नहीं, कोई स्पष्ट योजना नहीं—बस 40 दिन का सन्नाटा। अब सवाल यह है क्या यह सिर्फ तैयारी है… या किसी बड़े टकराव की शुरुआत? कभी-कभी सबसे जोरदार धमाका… सन्नाटे के बाद ही होता है।

“अब पति भी जांच के दायरे में!” हरियाणा की नई पॉलिसी से बदलेगा पूरा खेल

Related posts

Leave a Comment