
गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों की तैनाती और कार्यमुक्ति से जुड़ा बड़ा फैसला लिया। गृह विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए नई नियुक्तियों की सूची सार्वजनिक की।
मोदी को मिली थरूर की वाहवाही, कांग्रेस में छिड़ा ‘सर्जिकल’ घमासान
दिनेश कुमार पी. कार्यमुक्त, संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र की कमान
-
दिनेश कुमार पी. (IPS 2009) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
-
उनकी जगह संजीव त्यागी (IPS 2010) को बस्ती परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
-
संजीव त्यागी इससे पहले कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ में कार्यरत थे।
गोरखपुर परिक्षेत्र में भी बदलाव
-
आनंद सुरेश राव कुलकर्णी (IPS 2008) को गोरखपुर से स्थानांतरित कर तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
-
उनकी जगह शिवासिम्पी चनप्पा (IPS 2009) को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र बनाया गया है।
-
चनप्पा पहले वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) थे।
वाराणसी कमिश्नरेट में नई नियुक्ति
-
शिवहरि मीना (IPS 2010) को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बनाया गया है।
-
वे पहले तकनीकी सेवाएं लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक थे।
हालिया तबादलों में 11 अफसरों का हुआ था स्थानांतरण
बीते रविवार, उत्तर प्रदेश शासन ने 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था:
-
तरुण गाबा बने लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक
-
जोगेन्दर कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी
-
आशुतोष कुमार गए कानपुर, अपर पुलिस आयुक्त पद पर
-
उपेन्द्र अग्रवाल को मिला आईजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ
-
हरीशचन्द्र बने डीआईजी, कानपुर परिक्षेत्र
-
हेमंत कुटियाल को एसएसएफ डीआईजी
-
प्रदीप गुप्ता को मिला कारागार प्रशासन का प्रभार
-
रामबदन सिंह नियुक्त हुए डीसीपी आगरा
-
रमेश प्रसाद गुप्ता को 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
-
अमित कुमार द्वितीय को भेजा गया 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ
प्रशासनिक दृष्टिकोण से क्यों हैं ये तबादले महत्वपूर्ण?
इस स्तर के तबादले न सिर्फ अफसरों की प्रशासनिक क्षमता को नए ज़ोन में परखने का मौका देते हैं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की रणनीति का भी हिस्सा होते हैं। खासतौर पर 2025 के चुनावी माहौल को देखते हुए, यह फेरबदल बेहद अहम माने जा रहे हैं।
राजनाथ का जश्न – POK से लेकर मेक इन इंडिया तक, भारत की नई शक्ति