CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित: लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, 88.39% छात्र हुए पास

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं।
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस बार 88.39% छात्र पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के 87.98% से थोड़ा बेहतर है।

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल आज, जानें पूजा विधि, मंत्र, तिथि और पौराणिक कथा

लड़कियाँ फिर अव्वल

लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारते हुए लड़कों से 5% अधिक अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के अनुसार, यह अंतर लगातार बढ़ रहा है, जो छात्राओं की बढ़ती परफॉर्मेंस को दर्शाता है।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 के मुख्य आँकड़े

आँकड़ा विवरण
कुल पास प्रतिशत 88.39%
90% से अधिक अंक पाने वाले छात्र 1.15 लाख से अधिक
95% से अधिक अंक पाने वाले छात्र 24,000+
पूरक परीक्षा के पात्र छात्र 1.29 लाख+

CBSE 12वीं का रिजल्ट कहाँ देखें?

छात्र अपना परिणाम नीचे दी गई वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:

🔗 results.cbse.nic.in
🔗 cbse.gov.in
🔗 cbseresults.nic.in

रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की मदद से रिजल्ट देखा जा सकता है।

CBSE Result 2025 बनाम 2024

वर्ष पास प्रतिशत
2023 87.33%
2024 87.98%
2025 88.39%

Related posts