दशरथ समाधि मंदिर में पुजारी की अभद्रता को लेकर सूर्यवंश समाज ने की शिकायत

अयोध्या। जनपद अयोध्या के पूरा बाजार स्थित प्रभु राम के पिता राजा दशरथ की समाधि मंदिर में पुजारी संदीप दास द्वारा दर्शनार्थियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। सूर्यवंश समाज के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह ने इस संबंध में थाना महराजगंज में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि पुजारी संदीप दास दर्शनार्थियों से चढ़ावा चढ़ाने के दौरान आए दिन अभद्र व्यवहार करता है। महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली हैं, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। गुरु प्रसाद…

Read More

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दर्शन-पूजन से किया अयोध्या दौरे का आगाज अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया। सीएम ने की प्रदेश के कल्याण की कामना शुक्रवार सुबह तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन व स्थानीय लोगों से मिलने के उपरांत मुख्यमंत्री रामनगरी पहुंचे, जहां रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व…

Read More

रंगभरी एकादशी महोत्सव: बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की शास्त्रीय अर्चना के साथ हुआ पूजन एवं हल्दी समारोह

वाराणसी। रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव की श्रृंखला में इस वर्ष मंदिर के पारंपरिक पर्व को लोकमानस के और निकट लाने का प्रयास किया गया।  बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की चल प्रतिमा शास्त्रीय अर्चना के साथ मंदिर चौक में शिवार्चनम मंच के निकट तीन दिन के लिए विराजमान की गई। यह विशेष आयोजन भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया। रंगभरी उत्सव की इसी श्रृंखला में, आज 9 मार्च 2025 को प्रातः वेला में मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थल…

Read More

नागा साधुओं एवं महात्माओं का दल लेकर पहुंचा बाबा की हल्दी

वाराणसी। ‘पहिरे ला मुंडन क माला मगर दुल्हा लजाला..’,‘दुल्हा के देहीं से भस्मी छोड़ावा सखी हरदी लगावा ना…’,’शिव दुल्हा के माथे पर सोहे चनरमा…।’ ये उन गीतों की पंक्तियां हैं जो सोमवार की शाम काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर गुंजायमान हो रही थीं। अवसर था भूतभावन भगवान शिव के विवाह से पूर्व हल्दी के लोकाचार का। महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ से जुड़ी लोकपरंपरा का निर्वाह इस वर्ष श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा के नागा साधुओं एवं महात्माओं की ओर से किया गया। श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा की ओर से बाबा के…

Read More

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

26 जनवरी से भरी हुई है अयोध्या, सभी पथ श्रद्धालुओं से खचाखच अयोध्या। “गंगा बड़ी न गोदावरी, तीरथ बड़ौ न प्रयाग, सबसे बड़ी अयोध्या नगरी, जहां राम लियो अवतार।” इसी प्रचलित कहावत के मायनों को श्रद्धालुओं ने सिद्ध कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर श्रद्धालुओं का अयोध्या में ऐसा रेला उमड़ा की हर कोई अचंभित रह गया। रामलला ने अपने पुराने रिकॉर्डों को तोड़ दिया। लाखों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पिछले 30 घंटे में लगभग 25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम कैंट स्टेशन एवं टाउनहॉल पर बनाये गये शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने शेल्टर होम में अलाव जलवाने के साथ ही वहां पर रहने वालों के लिए शौचालय, साफ-सफाई के साथ ही बिस्तर व कम्बल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पूछा कुशलक्षेम मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ठंडी के दौरान खुले आसमान कोई भी सड़क किनारे न सोए। ऐसे निराश्रित लोगों को शेल्टर हाउस में रहने की व्यवस्था प्रत्येक दशा…

Read More

सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ों के बाद महाकुम्भ क्षेत्र में दिखा शंकराचार्यों के छावनी प्रवेश का भव्य वैभव

महाकुम्भ नगर। संगम तीरे बसे महाकुम्भ नगर में सनातन धर्म की सभी धाराओं और सम्प्रदाय का संगम हो रहा है। सनातन के ध्वज वाहक अखाड़ों के बाद अब शंकराचार्यों का प्रवेश भी महाकुम्भ नगर में हो गया है। कुम्भ क्षेत्र में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की प्रवेश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों संतो ने हिस्सा लिया। प्रवेश मंगलम यात्रा के साथ शंकराचार्य का भी कुंभ क्षेत्र में हुआ प्रवेश महाकुम्भ में जन आस्था के सबसे बड़े आकर्षण अखाड़ों के प्रवेश के बाद अब चारों पीठ के शंकराचार्यों…

Read More

धर्मध्वजा को प्रणाम कर पूज्य साधु-संतों के शिविरों में मुख्यमंत्री ने परखे इंतज़ाम

सभी 13 अखाड़ों, दंडीबाड़ा, खाकचौक और योगी महासभा के शिविर में बारी-बारी से पहुंचे योगी महाकुम्भनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज महाकुम्भ को सनातन के ध्वजवाहक सभी 13 अखाड़ों का आशीर्वाद प्राप्त है, खाक-चौक परंपरा, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा परंपरा तथा तीर्थ पुरोहितों की शुभकामनाएं भी हमारे साथ हैं, ऐसे में यह सुव्यवस्थित आयोजन का एक वैश्विक मानक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा है कि महाकुम्भ की दिव्यता और भव्यता पूज्य संतों से ही है। राज्य सरकार और मेला प्रशासन संतगणों की सभी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा…

Read More

यूपी ही नहीं कई राज्यों की पूरी कैबिनेट कर रही संगम स्नान की तैयारी: मुख्यमंत्री

जिस सेक्टर में ड्यूटी, वहीं रात्रि विश्राम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री 7186 संस्थाओं को शिविर के लिये भूमि आवंटित, पहली बार लगेंगे 1200 संस्थाओं के शिविर महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 13 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए पूरी दुनिया में अपूर्व उत्साह है। हर कोई प्रयागराज आने की तैयारी कर रहा है। देश के भीतर न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि कई अन्य राज्यों की पूरी कैबिनेट संगम स्नान करने की तैयारी कर रही है। अब…

Read More

अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी क्रम में गंगा और यमुना नदियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए बड़ी संख्या में जल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इन जवानों को अत्याधुनिक उपकरणों से भी लैस किया गया है। अंडर वाटर ड्रोन और सोनार सिस्टम जैसे इक्विपमेंट्स के माध्यम से जल पुलिस संगम के चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रही है। लाइफबॉय और एफआरपी स्पीड मोटर बोट जैसे इक्विपमेंट्स आपातकालीन परिस्थितियों में सहायक…

Read More