
साल 2025 अब अपने एंड गेम में है। और मानना पड़ेगा—ये साल इंडिया के लिए कम और बॉलीवुड के लिए ज्यादा toxic relationship जैसा निकला। फिल्में फ्लॉप, विवाद टॉप और सबसे दुखद—सिनेमा ने कई चमकते सितारे खो दिए।
इस साल फिल्म इंडस्ट्री ने जितने आंसू बहाए हैं, उतने तो कुछ फिल्में अपने पूरे रनटाइम में भी नहीं कमा पाईं।
देओल फैमिली — धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत
24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनका जाना सिर्फ देओल परिवार के लिए नहीं, करोड़ों फैंस के लिए “दिल तोड़ने वाली ब्रेकिंग न्यूज़” था।
Sholay से लेकर Apne तक, धर्मेंद्र सिर्फ एक्टर नहीं थे—एक इमोशन थे। 2025 की सबसे गहरी चोट यही थी।
असरानी — “अरे ओ संभालो रे!” → “अलविदा”
20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में असरानी इस दुनिया से चले गए। कॉमेडी के उस्ताद, शॉले वाले जेलर से लेकर गोलमाल की कॉमिक टाइमिंग—सबने उन्हें दिल से प्यार किया। 2025 की लिस्ट में ये एक और बड़ा नाम चला गया।
पंकज धीर — महाभारत का ‘कर्ण’, 2025 का दर्द
15 अक्टूबर को पंकज धीर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ। महाभारत का उनका कर्ण आज भी लाखों दिलों में जिंदा है। उनके जाने से टीवी और फिल्म दोनों दुनिया सन्न रह गईं।
सुलक्षणा पंडित — एक ट्रैजिक लव स्टोरी का आखिरी अध्याय
सुलक्षणा पंडित का निधन 2025 में इंडस्ट्री को एक और गहरा सदमा दे गया। उनकी जिंदगी खुद एक फिल्मी कहानी थी—संजीव कुमार से प्यार, अधूरी मोहब्बत, और अकेलापन। उनके जाने पर पूरे देश ने गहरा दुख जताया।

सतीश शाह — हंसी छोड़ गए, आंखें नम करके
25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में हास्य कलाकार सतीश शाह भी चले गए। साराभाई vs साराभाई के इंडिस्प्यूटेबल ‘इंद्रवदन साराभाई’ से लेकर अनगिनत फिल्मों तक—उनकी कॉमेडी हर घर में खुशी लाती थी।
2025 ने मुस्कुराहटें भी छीन लीं।
अगर एक लाइन में 2025 को बॉलीवुड के लिए define करना हो तो— “Flop movies, top tragedies.”
आशा है 2026 इंडस्ट्री के लिए उजाला लेकर आएगा, क्योंकि 2025 तो सबकी परीक्षा लेकर ही गया है।
पाकिस्तानी पत्नी ने PM से लगाई पुकार- Husband Plans Second Marriage
