अब ‘देवरा ढोढ़ी’ नहीं बजेगा! बिहार में अश्लील गानों पर सरकार का सख्त ब्रेक

Ajay Gupta
Ajay Gupta

भोजपुरी म्यूज़िक को हमेशा से बिहार की cultural identity माना गया है। शादी-ब्याह से लेकर ट्रक-बस तक, हर जगह भोजपुरी गानों की गूंज सुनाई देती है। लेकिन problem तब शुरू होती है जब lyrics music कम और message ज़्यादा अश्लील हो जाते हैं।

अब तक इस “डबल मीनिंग ट्रेंड” पर कोई official रोक नहीं थी, मगर अब सरकार ने कान पकड़ लिए हैं।

सरकार का साफ संदेश: अब बर्दाश्त नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है, “सार्वजनिक जगहों पर अश्लील और डबल मीनिंग गाने अब नहीं चलेंगे।”

Police को सभी जिलों में special drive चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बस, ट्रक, ऑटो, चौक-चौराहे या किसी भी public place पर ऐसे गाने बजे—तो सीधे FIR और ज़रूरत पड़ी तो जेल यात्रा फ्री।

Police Action Mode ON

आदेश के मुताबिक भोजपुरी ही नहीं, बल्कि मगही, मैथिली या किसी भी भाषा में अगर गाना अश्लील या भड़काऊ पाया गया, तो कार्रवाई तय है। मतलब साफ है Loud Speaker होगा, Police आएगी, FIR कटेगी।

Women Safety बनी बड़ी वजह

सम्राट चौधरी ने इस फैसले की वजह भी खुलकर बताई। उनका कहना है कि खुलेआम बजने वाले ऐसे गाने महिलाओं की गरिमा, बच्चों की सोच और समाज के माहौल को नुकसान पहुंचाते हैं। आज महिला सुरक्षा सिर्फ CCTV और हेल्पलाइन से नहीं, बल्कि सोच और साउंड से भी जुड़ी है।

बिहार में जिन songs को “mass entertainment” कहा जाता है, वही अब सरकार की नजर में हैं चोली-भौजी, चाची के बाची सपनवां में आती है, राजा तनी जाई न बहरिया, देवरा ढोढ़ी चटना बा जैसे titles पहले ही controversy list में हैं।

Patna इन गानों की recording का बड़ा hub रहा है, इसलिए नजर भी वहीं सबसे ज्यादा।

सवाल बस इतना है क्या अब सड़क पर horn से ज़्यादा lyrics सुनाई देंगे या चालान की आवाज़? और क्या ये फैसला बिहार की “अश्लील इमेज” को सच में साफ कर पाएगा, या फिर लोग सिर्फ volume कम कर लेंगे?

सरकार ने कदम उठा लिया है, अब बारी जनता और सिस्टम की है। अगर action ground पर दिखा, तो बदलाव भी दिखेगा। वरना ये आदेश भी playlist बदलने जितना ही असर करेगा।

Delhi में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, पिता गिरफ्तार

Related posts

Leave a Comment