BB 19 में Exposé एक्स्ट्रा! Tanya बोले चीट किया, Balraj बोले – “फैन थी वो!”

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

Bigg Boss 19 इन दिनों ब्रेकअप बम और आरोपों के अचार के साथ टेलीविजन को गर्म कर रहा है। इस बार सुर्खियों में हैं – तान्या मित्तल, जिन्होंने नेशनल टीवी पर बिना नाम लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड को धोखेबाज़ बता दिया।

अब सोचिए, नाम नहीं लिया… पर Google ने पता लगा लिया, और यूट्यूबर बलराज सिंह ने तो खुल्लमखुल्ला ऐलान कर दिया – “मैं ही हूं तेरा EX!”

तान्या मित्तल का प्यार-पॉलिटिक्स: कैमरा ऑन, इमोशन ऑन!

लेटेस्ट एपिसोड में, कंटेस्टेंट बसीर अली के सवाल पर तान्या ने बम फोड़ा:

“मेरे दो बॉयफ्रेंड रहे हैं, और दोनों में से एक ने मुझे चीट किया। उसने मेरा इस्तेमाल किया।”

इतना सुनते ही इंटरनेट का हार्टब्रेकिंग अलार्म बज उठा। लेकिन नाम नहीं लिया – सीधा TRP में इन्वेस्ट किया।

बाहर से बलराज का प्रहार: “तान्या फैन थी मेरी, झूठ बोल रही है!”

अब शो के बाहर, YouTuber और इंस्टा बाबा बलराज सिंह ने एक वीडियो डालकर अपने 2.6 मिलियन फॉलोअर्स को बताया:

“तान्या मेरी फैन थी, कहानी पूरी फिल्मी बना रही है। ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि उसका बिहेवियर फेक था!”

बलराज ने ये भी कहा कि तान्या TRP के लिए खुद को विक्टिम बना रही हैं, जबकि असली ‘हीरो’ वो हैं। (कम से कम उनके कैमरे के अनुसार!)

कौन हैं बलराज सिंह? स्पिरिचुअल बाबा या सोशल मीडिया स्कैमबस्टर?

  • 82K यूट्यूब सब्सक्राइबर,

  • 2.6M इंस्टाग्राम फॉलोअर्स,

  • और हज़ारों “जय श्रीराम” और “फीलिंग पॉजिटिव” टाइप स्टोरीज।

बलराज कभी मोक्ष की बातें करते हैं, कभी ब्रेकअप की। उनके इंस्टा प्रोफाइल पर लगे पोस्ट इतने फिल्टर में हैं कि सच्चाई को भी स्क्रॉल करके ढूंढना पड़े।

TRP की लड़ाई: प्यार की EMI, कैमरे पर चलती है फ्री में!

तान्या का कहना है कि उन्हें “इमोशनली धोखा” मिला। बलराज कह रहे हैं – “झूठ है सब कुछ!” अब Bigg Boss की दीवारें सुन रही हैं और कैमरे सब रिकॉर्ड कर रहे हैं। मगर सच्चाई?

वो या तो वीकेंड का वार में निकलेगी, या शो के फ़िनाले के बाद YouTube स्पेशल इंटरव्यू में।

‘Bigg Boss में अब दिल नहीं, कंटेंट टूटता है!’

  • एक यूज़र ने लिखा: “BB 19 या ब्रेकअप सीरीज़ सीज़न 2?”

  • दूसरे ने कहा: “प्यार हुआ था या पब्लिसिटी प्लान था?”

  • कोई तीसरा बोला: “बलराज कौन? शो में तो वो नहीं है!”

यानी जनता को सिर्फ मसाला चाहिए, चाहे वो मिर्ची हो या मनमुटाव।

कौन झूठा – ये कौन तय करेगा?

अब सवाल ये है – क्या तान्या सच बोल रही हैं या बलराज सिंह का कैमरा?
क्या बिग बॉस का घर “हीलिंग सेंटर” बन गया है या “हाइपर ड्रामा जोन”?

शो की TRP ने तो छलांग मारी है, पर रिश्तों की सच्चाई अभी लिफाफे में है।

जब तक फिनाले नहीं आता, तब तक – सच कौन बोल रहा है, इसका फैसला Instagram Reels और ट्विटर थ्रेड्स से ही होगा।

GST Simplified! बोले मोदी – टैक्स कम, टेंशन खत्म

Related posts

Leave a Comment