
Bigg Boss 19 की शुरुआत होते ही शो में जबरदस्त ड्रामा और झगड़े शुरू हो गए हैं। पहले ही हफ्ते में गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच गहमागहमी देखने को मिली है।
बिग बॉस द्वारा जारी प्रोमो में देखा गया कि घर के राशन को लेकर दोनों कंटेस्टेंट्स आमने-सामने आ गए। जीशान के साथ-साथ बसीर अली भी गौरव से उलझते नजर आए।
क्या हुआ गौरव-जीशान की फाइट में?
राशन की सही तरह से बंटवारे को लेकर गौरव और जीशान के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को टोन में जवाब देने लगे। गौरव की बढ़ती लोकप्रियता को देख कई कंटेस्टेंट उन्हें शुरू से टारगेट करने लगे हैं — ऐसा फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं।
कैप्टेंसी टास्क में बसीर और मृदुल-अमाल हुए बाहर
बिग बॉस 19 कैप्टेंसी टास्क ‘मैरी गोल्ड राउंड’ की थीम इस बार काफ़ी मस्तीभरी रही — बच्चों की हँसी और नर्सरी राइम्स के बीच कंटेस्टेंट्स को डांस करते हुए अपने रिएक्शन देने थे।
-
पहले राउंड में फ़रहाना को यह पावर मिला कि वह किसी एक को टास्क से बाहर कर सकती हैं।
फ़रहाना ने बसीर अली को बाहर कर दिया।
-
इसके बाद बसीर बने टास्क के संचालक, और उन्होंने हाउस-2 को बाहर किया, जिसमें थे:
मृदुल तिवारी और अमाल मलिक
कौन बनेगा पहला कैप्टन?
अब जब मुकाबले से कई मजबूत चेहरे बाहर हो चुके हैं, तो सबकी निगाहें हैं उन कंटेस्टेंट्स पर जो कैप्टन की रेस में बाकी हैं। क्या गौरव को मिलेगी लीडरशिप की कुर्सी? या फिर कोई अंडरडॉग बना लेगा बाज़ी?
BB19 की शुरुआत में ही धमाका
Bigg Boss 19 ने शुरुआत में ही दर्शकों को भरपूर ड्रामा, टेंशन और ट्विस्ट दे दिया है। लड़ाइयों और टास्क में चालाकी देख कर लगता है कि ये सीज़न काफी दिलचस्प होने वाला है।
“Vote नहीं तो Party भी नहीं!” गायब पार्टियों को तमिलनाडु EC का अल्टीमेटम
