
इस हफ्ते, सिंगर अमाल मलिक ने अपने रियलिटी शो करियर में वो कर दिखाया, जिसे “गले लगाओ, धोखा दो, फिर sorry बोलो” स्ट्रैटेजी कहा जा सकता है। पहले अवेज दरबार को नॉमिनेट किया, फिर नगमा मिराजकर की बुराई की, और आखिर में अवेज को गले लगाकर माफी मांग ली।
अब जनता पूछ रही है – “ये Bigg Boss है या स्टेज शो, जहां सबकुछ स्क्रिप्टेड लगता है?”
Amall का चुगली चैलेंज: पहले भड़काओ, फिर butter लगाओ!
शुरुआत में अमाल ने नगमा और अवेज को “पति-पत्नी टाइप जुगलबंदी” कहकर घरवालों के कान भरे। फिर तान्या मित्तल से चुगली करते-करते वो खुद ही टास्क में अवेज को नॉमिनेट कर बैठे।
लेकिन twist तब आया जब तान्या ने वही चुगली अवेज के पास पहुंचा दी। जैसे ही अमाल को अपनी हरकतों की गूंज सुनाई दी, “भाई, सॉरी लग रहा है” मोड ऑन हो गया।
Sorry से Strategy तक: अमाल की दिल से नहीं, स्क्रिप्ट से निकली माफी?
अवेज ने जब सवाल किया – “भाई, तुमने मुझे नॉमिनेट क्यों किया?”
तो अमाल ने जवाब दिया – “ऐसा बाहर से लगता है यार… मैं तुझे बसीर से ऊपर मानता हूं।”
बस फिर क्या था! दर्शकों के दिमाग में एक ही सवाल – “तो बसीर से भाईचारा, अवेज से सॉरी, असली दोस्त कौन?”
Audience Reaction: “TRP के लिए अमाल मलिक भी ‘साजिद खान 2.0’ बन गए हैं!”
सोशल मीडिया पर रिएक्शन कुछ यूं रहे:
-
“Amal ने friendship को भी nomination के नीचे रख दिया…”
-
“एक दिन में गले भी लगा रहे हो और चुगली भी कर रहे हो… क्या गजब का multitasking है भाई!”

-
“BB19 में कौन दोस्त है, कौन एजेंडा – कैमरा जानता है!”
अवेज Vs बसीर – और बीच में फंसे अमाल ‘मल्टी-डायमेंशनल मलिक’!
शो में अमाल ने साफ-साफ कहा कि अवेज उनके लिए बसीर से ऊपर हैं, लेकिन पिछले ही एपिसोड में उन्होंने बसीर के साथ ‘भाईचारे वाली बॉन्डिंग’ दिखाई थी।
अब तो दर्शकों को भी लगने लगा है कि अमाल का असली हुनर संगीत नहीं, सिचुएशन के हिसाब से जुबान बदलना है।
ये गेम है या Guilt Trip?
BB19 की ताजा कड़ी ने एक बात साफ कर दी है – हर माफी के पीछे मकसद है, और हर दोस्ती के पीछे एक फुटेज!
अमाल मलिक चाहे कितनी भी सफाई दें, लेकिन ऑडियंस सब देख रही है… और गूगल भी याद रखता है।
Amall Malik – Singer by Profession, Strategist by Reality!
अब सवाल ये है – क्या अमाल Malik का गेमप्लान बदलने वाला है?
या वो हर कंटेस्टेंट से माफी मांगते-मांगते शो का “Most Apologetic Player of the Season” बन जाएंगे?
जनता बोले – “TRP के लिए कुछ भी करेगा!”
BB 19 में Exposé एक्स्ट्रा! Tanya बोले चीट किया, Balraj बोले – “फैन थी वो!”
